सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की जोड़ी एक बार फ़िर अली अब्बास जफ़र की फ़िल्म भारत में अपनी सिजलिंग कैमिस्ट्री से दर्शकों को दीवाना बनाने की तैयारी कर रही है । पिछले कुछ दिनों से माल्टा में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ भारत की शूटिंग में व्यस्त है । और फ़िल्म के सेट से दोनों की कई इंटेंस तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है । बता दें कि सलमान खान के साथ माल्टा के शूटिंग शेड्यूल में इस बार उनकी मां सलमा खान भी गईं है ।

BHARAT-Katrina-Kaif-dresses-up-in-bridal-wear-hugs-Salman-Khans-mom

कैटरीना कैफ़ का सलमा खान के साथ स्पेशल बॉंड

माल्टा के शूटिंग शेड्यूल में अक्सर सलमान अपनी मां के साथ हैंग आउट करते हुए दिखाई दिए । लेकिन इस बार कैटरीना ऐसा करते हुए नजर आईं है । फ़िल्म के सेट पर कैटरीना ने सलमा खान को गले लगाते हुए दिखाई दी । और इंटरनेट पर जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, तेजी से वायरल हो गई । ये तस्वीर साफ़ कर रही है कि कैटरीना का न केवल सलमान से बल्कि उनके खानदान से भी काफ़ी अच्छा बॉंड है ।

कल, सलमान की बहन अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत ही प्यारा सा फ़ोटो शेयर किया । इस तस्वीर में कैटरीना कैथलिक ब्राइड की ड्रेस में सलमान की मां सलमा खान के गले लगते हुए दिखाई दे रही है ।

इंटरनेट पर जैसे ही ये फ़ोटो वायरल हुआ, इंटरनेट यूजर इस फ़ोटो को 'सास-बहु' जोड़ी कहने लगे । हालांकि अर्पिता ने तुरंत इस तस्वीर को डिलीट कर दिया । यहां देखिए इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट ।

यह भी पढ़ें : भारत में कैटरीना कैफ़ के खूबसूरत लुक के साथ सामने आया सलमान खान-कैटरीना का रोमांटिक अंदाज

बता दें की भारत एक कोरियन फ़िल्म ओड टू माय फ़ादर का हिंदी रीमेक है । अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पटनी, जैकी श्रॉफ़, नोरा फ़तेही मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । वैसे तो ये फ़िल्म सही कारणों से अपने आप में सुर्खियों में बनी हुई है लेकिन पिछले दिनों ये काफ़ी ज्यादा चर्चा में आ गई जब प्रियंका चोपड़ा, जो पहले इस फ़िल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चुनी गई थी, ने अचानक लास्ट मोमेंट पर इस फ़िल्म को छोड़ दिया । कहा गया कि प्रियंका ने निक जोनास के साथ शादी रचाने के कारण सलमान की फ़िल्म को छोड़ा था ।