इस बार का रक्षाबंधन बोनी कपूर और सैफ़ अली खान के परिवार के लिए एक चमत्कार साबित हुआ । बोनी कपूर और सैफ़ अली खान दोनों की दो शादी से हुए बच्चें इस रक्षाबंधन एक परिवार में बंधे हुए नजर आए । कुछ समय पहले यह मिलन और सुलह की प्रक्रिया शुरू हुई थी । लेकिन इस रक्षा बंधन ने सभी बच्चों को परिवार के भाई-बहनों के रूप में एकजुट ला दिया और ये उनके फ़ैंस व शुभचिंतक मित्रों के लिए खुशखबरी साबित हुई ।

इस बार का रक्षाबंधन बोनी कपूर और सैफ़ अली खान के परिवार के लिए चमत्कार बनकर आया

बोनी कपूर और सैफ़ अली खान के सभी बच्चें इस रक्षाबंधन एक परिवार बने

बोनी कपूर की पहली शादी से हुए बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर तव जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर के करीब आ गए जब बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया । श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा परिवार टूट गया था ऐसे में अर्जुन ने बड़े भाई का फ़र्ज निभाते हुए अपनी सौतेली बहनों व पिता बोनी को सपोर्ट किया और ढाल बनकर उनके साथ खड़े रहे ।

और फ़िर पांच महीने बाद, जब रक्षाबंधन आया तो 'अर्जुन भैया' की कलाई पर उनकी तीनों बहनों ने राखी बांधी । सूरज बड़जात्या इस फ़ैमिली रीयूनियन की स्क्रिप्ट नहीं लिख सके । ''बोनी के लिए यह देखना काफ़ी इमोशनल रहा कि अर्जुन अपनी तीनों बहनों के लिए इस रक्षाबंधन भाई के रूप में सामने आए । और अब ये सभी बहुत जल्द एक घर में शिफ़्ट होने की तैयारी कर रहे है ।'' बोनी के करीबी सूत्र ने लेखक को बताया ।

वहीं सैफ़ की पहली शादी से हुए बच्चें सारा अली खान और इब्राहिम खान भी इस रक्षाबंधन अपने छोटे भाई तैमुर अली खान के राखी बांधने के लिए खुशी-खुशी आए । लगता है सभी ने एक दूसरे को दिल से गले लगा लिया है । भले ही तैमुर सभी के लिए कितने ही प्यारे क्यों न हो लेकिन सारा और इब्राहिम के लिए तैमुर को अपने भाई को अपनाना इतना आसान नहीं था ।

सारा और इब्राहिम ने तैमुर को स्वीकारा

एक बहुत करीबी पारिवारिक मित्र सैफ अली के परिवार में भाई-बहन के रिश्तों में आई जटिलता को बारीकी से बतलाता है । ''आपको समझना होगा कि सैफ अपने बड़े बेटे इब्राहिम और बेटी सारा के साथ नहीं रहते । सारा और इब्राहिम को उनकी मां अमृता ने अकेले ही बड़ा किया है । उन्होंने बमुश्किल ही अपने आसपास अपने पिता की मौजूदगी को महसूस किया है । और अब सैफ़ अपने तीसरे बच्चे तैमुर पर बेइंतहा प्यार लुटाते हुए देखे जा सकते हैं तो ये देखना इब्राहिम और सारा के लिए आसान नहीं है । इसलिए दोनों को उनकी जिंदगी में एक नए रिश्ते को अपनाने में कुछ समय लगा । और सैफ़ के दोनों बड़े बच्चों ने अपने छोटे भाई को सहर्ष स्वीकारा और शांति की नई इबारत को लिखा ।''

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन 2018 : तैमुर अली खान ने अपनी बहनों के साथ कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के दिन बोनी और सैफ अली के सभी बच्चों में आई इस निकटता ने एक नया उदाहरण पेश किया है और यहां यह कहना एकदम लाजिमी होगा कि समय हर जख्म को भर देता है ।