सलमान खान द्दारा उनकी आगामी फ़िल्म भारत में निभाए जाने वाले पांच अलग-अलग लुक वाले किरदार को देखने के लिए उनके फ़ैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है । हालांकि भारत की शूटिंग अभी चल रही है ऐसे में फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने फ़िल्म के पहले शेड्यूल से सलमान खान की पहली झलक पेश की है जो एक सर्कस सीक्वेंस है । अली अब्बास जफ़र ने दर्शकों में उत्साह पैदा करने के लिए सलमान खान की भारत में से पहली झलक पेश की है । इस तस्वीर में बाइक पर सवार सलमान सर्कस की रिंग के बीच आग के गोले में कूदने की तैयारी करते हुए नजर आ रहे है ।

भारत का फ़र्स्ट लुक आउट : आग के गोले में सलमान खान का ये स्टंट सीन आपकी सांसे रुका देगा

सर्कस के दौर को दिखलाएगी सलमान खान की भारत

फ़िल्म भारत में 60 के दशक के सर्कस के युग को दर्शाया जाएगा और इसके लिए दुनियाभर से अंतर्राष्ट्रीय सर्कस आर्टिस्ट को फ़िल्म में शामिल किया जाएगा । बता दें कि इस फ़िल्म में दिशा पटनी एक ट्रैपिज आर्टिस्ट का किरदार अदा कर रही हैं और अपने इस रोल के लिए दिशा ने तैयारी भी शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में दिशा कई खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगी जैसे आग के साथ खेलना, इत्यादि ।

भारत में से सलमान की इस तस्वीर को शेयर करते हुए फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने कहा कि, ''Ring of fire ….. & Bharat @BeingSalmanKhan . Eid 2019″.

सलमान के अलावा इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ़ और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । अली की इस फ़िल्म में एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफ़ोरमेंस देखने को मिलेंगी ।

अगले साल ईद के दौरान एक बार फ़िर अपने फ़ैंस को अपनी फ़िल्म भारत के साथ एक ट्रीट देंगे । क्योंकि ये फ़िल्म अगले साल ईद के दौरान ही रिलीज हो रही है ।

सलमान पांच लुक में नजर आएंगे

भारत में सलमान अलग-अलग दौर के अनुसार 5 भिन्न-भिन्न लुक में दिखाई देंगी । इस फ़िल्म में 60 सालों का इतिहास दर्शाया जाएगा । इतना ही नहीं इस फ़िल्म में सलमान मैंने प्यार किया लुक में भी नजर आएंगे । और ये खबर दर्शकों को काफ़ी प्रफ़्फ़ुलित कर रही है ।

सुल्तान और टाइगर जिंदा है के बाद सलमान की अली के साथ यह तीसरी फ़िल्म होगी । साल 2016 में ईद के दौरान रिलीज हुई फ़िल्म सुल्तान ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी ।

यह फ़िल्म एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी उम्र के अलग-अलग पड़ाव से गुजरता है । भारत में अबु धाबी, स्पेन में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा इसके बाद इसकी शूटिंग पंजाब और दिल्ली में होगी ।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE : भारत में जैकी श्रॉफ़ बनेंगे सलमान खान के पिता और प्रियंका चोपड़ा बनेंगी सलमान की पत्नी

निर्देशक अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म भारत को अतुल अग्निहोत्री के रील लाइफ़ प्रोडक्शन हाउस और टी-सीरिज द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है । यह फ़िल्म अगले साल ईद के दौरान रिलीज होगी ।