जाह्नवी कपूर की धड़क को हर जगह से प्रशंसा मिल रही है । समीक्षकों सहित दर्शकों को भी ये फ़िल्म खूब लुभा रही है । हर कोई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की मासूम सी अदाकारी को पसंद कर रहे है । और बॉक्सऑफ़िस इसका गवाह बन रहा है जहां धड़क की जबरदस्त कमाई हो रही है । जहां लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया किसी भी नवोदित कलाकार के लिए बहुत मायने रखती है वहीं जाह्नवी के मेटर में यह काफ़ी अलग है । लोगों की जाह्नवी कपूर के साथ एक पर्सनल संवेदना जुड़ी हुई है ।

धड़क में जाह्नवी कपूर की शानदर परफ़ोरमेंस देख रोने लगे बोनी और खुशी कपूर

 

जाह्नवी कपूर की एक्टिंग देख भावुक हुए बोनी कपूर

दर असल, धड़क पूरी तरह से जाह्नवी की मां श्रीदेवी, जो शुरूआत से लेकर अंत तक इस फ़िल्म का मुख्य हिस्सा रहीं, को समर्पित है । धड़क की रिलीज के बाद बोनी ने अपना पहला रिएक्शन बताया जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी जाह्नवी को फ़िल्मी पर्दे पर देखा । उस समय बोनी कपूर रोने लगे और पास में बैठी अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर का हाथ कसकर पकड़ लिया । इतना ही नहीं जाह्नवी की शानदार परफ़ोरमेंस देख खुशी भी रोने लगी थी ।

बोनी ने आगे यह भी खुलासा किया कि, खुशी को पहले मॉडलिंग में अपना करियर बनाना था लेकिन अब उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है और अब वह एक्टिंग करना चाहती हैं । बिल्कुल अपनी बड़ी बहन जाह्नवी की तरह । यह वाकई काबिलेतारिफ़ है कि खुशी ने अपनी बहन से प्रेरणा ली ।

यह कपूर परिवार के लिए बहुत भावुक पल रहा क्योंकि उनके परिवार के एक नए सदस्य ने फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा । बोनी के बड़े बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर ने श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी और खुशी को बहुत सपो्र्ट दिया और ये देखकर पापा बोनी बहुत खुश हुए । बोनी ने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि, उनके चारों बच्चें आपस में मिलजुल कर रहे हैं और एक साथ आए लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि एक दुखद घटना इन चारों को इस तरह साथ लाएगी ।

यह भी पढ़ें : धड़क देखने के बाद जाह्नवी कपूर की फ़ैन बनीं लता मंगेशकर, कहा-''मैं जाह्नवी के लिए गाना चाहूंगी''

शशांक खेतान द्दारा निर्देशित फ़िल्म धड़क को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शसं के तहत प्रोड्यूस किया गया है । धड़क मराठी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सैराट का हिंदि रीमेक है ।