पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड हंगामा ने फ़िल्मी हस्तियों, फिल्मों, संगीत, लाइफ़स्टाइल, टेलीविजन और इंटरनेशनल कंटेंट से जुड़ी खबरों को लेकर एक स्टेंडर्ड बनाए रखा है । एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर खबर को आप तक पहुँचाने में बॉलीवुड हंगामा सबसे आगे रहा है । और अब बॉलीवुड हंगामा अपने 25 साल पूरे करता हुआ अपना पहला अवॉर्ड शो, बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 आयोजित करने जा रहा है । इस अवॉर्ड शो के पहले एडिशन में मनोरंजन उद्योग से जुड़े उल्लेखनीय नामों का सम्मान किया जाएगा, जिसने फ़िल्मों, फ़ैशन और लाइफ़ स्टाइल में अपना अमिट प्रभाव छोड़ा है । अवॉर्ड शो के लिए कुछ ही सप्ताह बचे हैं, ऐसे में , मोस्ट स्टाइलिश ट्रेलब्लेज़र के लिए नोमिनेशन सामने आ चुके हैं । मानुषी छिल्लर, हिना खान, सिद्धांत चतुर्वेदी, शहनाज़ गिल और रोहित सर्राफ़ को बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 के मोस्ट स्टाइलिश ट्रेलब्लेज़र के लिए नोमिनेट किया गया है ।

मोस्ट स्टाइलिश ट्रेलब्लेज़र
मानुषी छिल्लर
![]()
मिस वर्ल्ड 2017, मानुषी छिल्लर पहले दिन से ही अपने फैशन गेम से छाई हुई हैं । मॉडल-से अभिनेत्री बनी मानुषी ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से कई बार ध्यान आकर्षित किया है । रैंप वॉक हो या फिल्म प्रमोशन, एक्ट्रेस अपने आउटफिट्स से एलिगेंस से हर किसी का अटेंशन पाती हैं । मानुषी छिल्लर पारंपरिक भारतीय या पश्चिमी परिधानों में सहजता से खुद को पेश करती हैं ।
हिना खान
![]()
हिना खान की एक्टिंग के अलावा उनका स्टाइल और फ़ैशन गेम भी उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाता है । हर लुक में परफ़ेक्ट दिखने वाली हिना खान अपने फ़ैशन गेम से फ़ैशन प्रेमियों को कई मर्तबा इंप्रेस कर चुकी हैं । हिना खान ने बिग बॉस 11 में 'बहू बनी बेब' के टैग को अच्छे से जस्टिफ़ाई भी किया है । है। अवॉर्ड शो में शामिल होने से लेकर फंक्शन अटेंड करने तक, हिना के पास हर मौके के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है ।
सिद्धांत चतुर्वेदी
![]()
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने अंदाज़ और शानदार लुक से अपने फ़ैंस को हमेशा ही प्रभावित किया है । सिद्धांत स्पोर्टी और डैपर लुक का एक परफ़ेक्ट मिक्स है । सिद्धांत का फैशन गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहता है ।
शहनाज गिल
![]()
अपने चंचल नेचर और बबली अंदाज़ से लोगों में ख़ास जगह बना चुकी शहनाज़ गिल आज फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा बना चुकी हैं । इसके अलावा शहनाज़ ने अपने फ़ैशन सेंस से भी कभी फ़ैशन प्रेमियों को निराश नहीं किया । ग्लैम कॉकटेल ड्रेस से लेकर फॉर्मल सूटेड आउटफिट तक ही नहीं शहनाज ने अपने पंजाबी आउटफ़िट से भी खूब अटेशन पाया है ।
रोहित सर्राफ़
![]()
रोहित सर्राफ़ अपने बेहतरीन लुक के कारण फ़ैंस के बीच छाए रहते हैं । रोहित का स्टाइल गेम यूथ के बीच उन्हें क्यादा पॉप्युलर बनाता है ।
















