पिछले कुछ वर्षों मेंबॉलीवुड हंगामा ने फ़िल्मी हस्तियोंफिल्मोंसंगीतलाइफ़स्टाइलटेलीविजन और इंटरनेशनल कंटेंट से जुड़ी खबरों को लेकर एक स्टेंडर्ड बनाए रखा है । एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर खबर को आप तक पहुँचाने में बॉलीवुड हंगामा सबसे आगे रहा है । और अब बॉलीवुड हंगामा अपने 25 साल पूरे करता हुआ अपना पहला अवॉर्ड शोबॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 आयोजित करने जा रहा है । इस अवॉर्ड शो के पहले एडिशन में मनोरंजन उद्योग से जुड़े उल्लेखनीय नामों का सम्मान किया जाएगाजिसने फ़िल्मोंफ़ैशन और लाइफ़ स्टाइल में अपना अमिट प्रभाव छोड़ा है । अवॉर्ड शो के लिए कुछ ही सप्ताह बचे हैंऐसे में , मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन (फीमेल) के लिए नोमिनेशन सामने आ चुके हैं । अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, कियारा आडवाणी, कृति सेनन और सारा अली खान को बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 के मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन (फीमेल) के लिए नोमिनेट किया गया है । 

BH Style Icons 2023: कियारा आडवाणी से लेकर कृति सेनन तक ये हैं मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन (फीमेल) के लिए नोमिनेशन

मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकॉन (फीमेल)

अनन्या पांडे 

BH-Style-Icons-2023-From-Ananya-Panday-to-Sara-Ali-Khan-here-are-the-nominations-for-Most-Stylish-Youth-Icon-Female-4

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने फ़िल्मों में कदम रखने से पहले ही अपनी स्टाइल और चार्म से फ़ैन फोलोईंग बढ़ा ली थी । अनन्या के अनूठे स्टाइल स्टेटमेंट ने युवा फैशन प्रेमियों पर एक अलग छाप छोड़ी । सेक्सी ग्लैम लुक से ट्रेडिशनल वियर सभी में अनन्या ने अपनी स्टाइल से फ़ैशन पुलिस को इम्प्रेस किया है ।

जाह्नवी कपूर 

BH-Style-Icons-2023-From-Ananya-Panday-to-Sara-Ali-Khan-here-are-the-nominations-for-Most-Stylish-Youth-Icon-Female-2

ऐसा लगता है कि फैशन उनके खून में है और उनकी मां श्रीदेवी का स्टाइल उनके फ़ैशन में भी देखने को मिलता है । जाह्नवी ने अपनी फ़िल्म प्रमोशन के दौरान भी अपनी वर्सेटाइल स्टाइल को फलोंट किया है । वेस्टर्न आउटफ़िट से लेकर कॉकटेल ड्रेस तक, अपनी फिटनेस और एक्टिव जिम वियर तक जाह्नवी के हर लुक ने उनके फ़ैंस को प्रभावित किया । 

कियारा आडवाणी 

BH-Style-Icons-2023-From-Ananya-Panday-to-Sara-Ali-Khan-here-are-the-nominations-for-Most-Stylish-Youth-Icon-Female-3

कियारा आडवाणी की मासूमियत से भारी सुंदरता और ऊपर से उनका बेमिसाल स्टाइल स्टेटमेंट उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाता है । कियारा ने अपने हर लुक से फ़ैशन प्रेमियों को प्रभावित किया है । सिंपल सलवार क़मीज़ हो या सेक्सी ड्रेसस, ईवनिंग गाउन हो या ग्लैम लुक हर आउटफिट में कियारा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है । 

कृति सेनन

BH-Style-Icons-2023-From-Ananya-Panday-to-Sara-Ali-Khan-here-are-the-nominations-for-Most-Stylish-Youth-Icon-Female-5

मॉडल से अभिनेत्री बनी कृति सेनन ने बहुत जल्द ही अपने फ़ैशन गेम और स्टाइल से लोगों को अपना बना लिया । अपने रेड कार्पेट लुक से लेकर फ़िल्म प्रमोशन के दौरान पहने गए आउटफ़िट्स तक कृति ने हर किसी में अटेंशन पाया । 

सारा अली खान 

BH-Style-Icons-2023-From-Ananya-Panday-to-Sara-Ali-Khan-here-are-the-nominations-for-Most-Stylish-Youth-Icon-Female-1

सारा अली खान का स्ट्रीट स्टाइल वियर उनके स्टाइल स्टेटमेंट का एक नई परिभाषा देता है । नवाबों के ख़ानदान की प्रिसेंस सारा अली खान अपने कंफर्टेबल लुक के कारण फ़ैंस के बीच छाई रहती हैं । घूमने की शौक़ीन सारा फंकी प्रिंटेड कलर को-ऑर्ड्स से लेकर डेनिम हॉट पैंट्स तक अपने ट्रेवल आउटफ़िट्स से प्रभावित करती हैं । ट्रेडिशनल आउटफ़िट में भी सारा निराश नहीं करती हैं