बॉलीवुड एक्टर और वेब सीरिज़ के सबसे लोकप्रिय अभिनेता मनोज बाजपेयी को अमेरिकन ईस्ट कोस्ट यूनिवर्सिटी द्वारा सिनेमा में उनकी कला,योगदान और उनके परोपकार के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । मनोज बाजपेयी की गुलमोहर को लोगों का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है और ये फ़िल्म ओटीटी पर कमाल कर रही हैं ।

मनोज बाजपेयी को मिला सम्मान
गुलमोहर में मनोज बाजपेयी द्वारा निभाए गए किरदार की हरा तरफ़ सराहना हो रही हैं ।मनोज बाजपेयी ने इस सम्मान पर सादगी और ईमानदारी से आभार व्यक्त किया । सिल्वर स्क्रीन पर मनोज बाजपेयी की उम्दा अदाकारी देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक हैं ।
मनोज एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी अदाकारी और फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। भले ही उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी न उतरे लेकिन उनके चाहने वालों को मनोज बाजपेयी की एक्टिंग काफी पसंद आती है।
















