शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का पहला सॉन्गबेशरम रंगफ़ाइनली आज यानि 12 दिसंबर को रिलीज हो गया है । जैसा कि शेयर किए गाए फ़ोटोज़ में देखा गया था की इस गाने में दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है । पठान के पहले सॉन्गबेशरम रंगमें शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री फ़ैंस के होश उड़ा रही है । गाने में समंदर किनारे मोनोकनी पहने दीपिका का सिजलिंग लुक यकीनन फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है । किलर डांसिंग मूव्स के साथ दीपिका का टोन्ड फिगर व कातिलाना लुक्स और शाहरुख़ का शर्टलेस अवतार टेम्प्रेचर हाई कर रहा है ।

Besharam Rang: पठान के पहले सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ में शर्टलेस अवतार में शाहरुख़ खान के एब्स और बिकिनी में दीपिका पादुकोण के सिजलिंग लुक ने फ़ैंस को बनाया दीवाना

पठान के गाने में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री

बेशरम रंगको शिल्पा राव, विशाल-शेखर और कैरालिसा मोंटेरियो ने गाया है । वहीं इसके लिरिक्स कुमार के ने दिए हैं । वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफ से सजे इस गाने में शाहरुख़ का स्वैग और दीपिका की हॉटनैस गाने को आकर्षक बना रही है ।

पठान से पहले शाहरुख़ और दीपिका की जोड़ी ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में नज़र आ चुकी है । दोनों की ये साथ में चौथी फ़िल्म है । इस फ़िल्म में शाहरुख़ के साथ-साथ दीपिका भी स्टंट्स करते हुए नज़र आएंगी ।

Besharam Rang: पठान के पहले सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ में शर्टलेस अवतार में शाहरुख़ खान के एब्स और बिकिनी में दीपिका पादुकोण के सिजलिंग लुक ने फ़ैंस को बनाया दीवाना

पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ एक पेपी डांस नंबर है जिसे पहले मल्लोर्का में फ़िर स्पेन में शूट किया गया था । इस गाने के बारें में बात करते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ ने खुलासा किया, “हांये सच है कि हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को रिलीज हो रहा है । इस गाने में सुपरस्टार शाहरुख और दीपिका का अभी तक का सबसे हॉट अवतार देखने को मिलेगा ।

पठान में शाहरुख़ के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नज़र आएंगे । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में वीएफएक्स और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जिसकी झलक टीज़र में मिल गई है । 25 जनवरी 2023 को पठान हिंदीतमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज़ होगी ।