
सलमान खान और फ़िल्ममेकर कबीर खान अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट के साथ एक बार फ़िर बॉक्सऑफ़िस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं । प्रशंसकों में उत्साह जगाने और कौतूहल बढ़ाने के लिए फ़िल्म के सेट से लगातार कोई न कोई तस्वीर जारी की जा रही है जिन्हें देखकर फ़िल्म के लिए उत्साह बढ़ता ही जा रहा है ।
हमने आपके साथ फ़िल्म की शूटिंग के दौरान गाने के शूट के कुछ फ़ोटो शेयर किए थे । अब हमारे पास है कुछ और फ़ोटो जिसमें सलमान खान जश्न के मूड में नजर आ रहे हैं और बच्चों के बीच झूमते हुए नजर आ रहे हैं । लाल रंग का हाफ़ स्वेटर,नीली शर्ट और खाकी पेंट पहने सलमान खान मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं । दूसरे फ़ोटो में सलमान खान गहरी सोच में नजर आ रहे हैं ।

ट्यूबलाइट एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है यह फिल्म क्रॉस-बार्डर लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें भारत के लड़के को चीन की लड़की से प्यार हो जाता है । इस फिल्म की पृष्ठभूमि 1960-62 का इंडो-चीन युद्ध है । कबीर खान और सलमान के कॉलैबरेशन की ये तीसरी फ़िल्म है, पहली फ़िल्म थी एक था टाइगर और दूसरी थी बजरंगी भाईजान, ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं ।
















