दीपिका पादुकोण ने इस साल अपने हॉलीवुड करियर की शुरूआत की । हॉलीवुड स्टार विन डीजल अभिनीत हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स; रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में दीपिका पादुकोण की मौजूदगी दर्ज की गई ।

तमाम मैगजीन के कवरपेज पर अपनी ग्लैमरस मौजूदगी दर्ज कराने के बाद, अब दीपिका पादुकोण एक और प्रतिष्ठित मैगजीन वैनिटी फेयर के कवर पेज पर नजर आईं है । अपनी बेहद खूबसूरत ज्वैलरी को दिखाती दीपिका की इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए वैनिटी फ़ेयर मैगजीन ने लिखा, "बॉलीवुड की दुलारी और हॉलीवुड द्दारा तलाशी गई ' “Beloved in Bollywood and sought by Hollywood: @deepikapadukone covers the latest issue of V.F. On Jewellery.”

इस कवर को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, “BOOM! #vanityfair.” मैगजीन ने दीपिका के मोनोक्रोम लुक को भी शेयर किया जिसमें दीपिका खुलकर हंसती हुई नजर आ रही हैं > इस फ़ोटो को शेयर करते हुए मैगजीन ने लिखा, , “Bollywood star @deepikapadukone gets starry-eyed in the latest issue of V.F. On Jewellery #DeepikaPadukone.” इसके बाद मैगजीन ने कुछ और फ़ोटो भी शेयर किए जिसमें दीपिका की पहनी हुई ज्वैलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी ।

फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की आगामी महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह नजर आएंगे । यह फ़िल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।