बहुप्रतीक्षित डिज़्नी+ हॉटस्टार थ्रिलर के निर्माता, आर्या ने अपने रोमांचक टीज़र के साथ दर्शकों को एक रोमांचक सवारी का अनुभव करवाया है। आर्या सीजन 2 49वें अंतरराष्ट्रीय एमी में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित होने के बाद अपने पावर-पैक सीजन के साथ वापस आ रहा है। निर्णायक तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पूरी टीम का उत्साह अपने चरम पर है ।

Aarya 2: सुष्मिता सेन की वेब सीरिज आर्या इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स नॉमिनेशन 2021 में शामिल, एक्टर विकास कुमार ने शेयर किया उत्साह

आर्या 2 जल्द होगा रिलीज

आर्या के पहले सीज़न में एसीपी खान की भूमिका निभाने वाले विकास कुमार ने प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में नामांकन प्राप्त करने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा, “मैं आर्या 2 के लिए डब करने के लिए एक स्टूडियो जा रहा था, जब मुझे हमारे को- स्टार से यह मैसेज मिला। मैं स्पष्ट रूप से उत्साहित था! यह इससे बेहतर नहीं हो सकता ।”

अभिनेत्री सुष्मिता सहित पूरी टीम ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उत्साह साझा किया है । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने की इस शानदार सफलता के बाद, सभी भारतीय सांस रोककर ऑउटकम जानने का इंतजार कर रहे हैं । आगामी सीजन 2 की रिलीज़ ने सभी को उत्साहित कर दिया है जो मनोरंजक होने का वादा करती है ।

राम माधवानी द्वारा निर्देशित, अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकित एक्शन-ड्रामा श्रृंखला आर्या की अंधेरी दुनिया के रहस्य के पीछे के रहस्य को उजागर करती है जिसे वह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ नेविगेट करती है । आर्या 2 जल्द ही डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होगा ।