भले ही अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक़ परफॉर्म नहीं कर पाईं हो लेकिन इससे अभिनेता के जज्बे को जरा भी कमजोर नहीं किया है । क्योंकि इसका सबूत उनके टैटू में देखने को मिला है । अर्जुन कपूर ने नए साल का स्वागत एक सकारात्मक नई सोच के साथ किया है । बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने एक नया टैटू बनवाया है जिसमें लिखा है- ‘उदय

अर्जुन कपूर ने नए साल का स्वागत पॉजिटिव नोट पर किया ; फीनिक्स से इंस्पायर होकर बनवाया टैटू

अर्जुन कपूर ने बनवाया टैटू

अर्जुन ने एक फीनिक्स से प्रेरणा लेते हुए इंस्टाग्राम पर अपने नए टैटू की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्योंकि हम जो थे उसकी राख से ही हम उठ सकते हैं और वह बन सकते हैं जो हमें होना चाहिए

पिछले साल कुत्ते और द लेडी किलर में नज़र आ चुके अर्जुन नए साल में स्क्रीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ काम दिखाने के लिए तैयार हैं और उनका यह टैटू इस समय की उनकी मानसिकता को दर्शाता है ।