बॉलीवुड और क्रिकेट के पावर कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की आज शादी की दूसरी सालगिरह है । साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली में एक निजी समारोह में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंधे । इटली के टस्कनी में खूबसूरत लोकेशन पर दोनों की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी । आज अपनी शादी की सूसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने अपनी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की जिसके साथ उन्होंने प्यारभरा कैप्शन भी लिखा है ।Virushka 2nd Wedding Anniversary: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिखाया रोमांटिक अंदाज

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक दूजे को किया विश

ब्लैक ऐंड व्हाइट तस्वीर में विराट और अनुष्का प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे है । बता दें कि ये फोटो उनकी शादी की है ।

फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने विराट के लिए मशहूर कवि विक्टर ह्यूगो की एक बात कैप्शन में लिखी,'किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखने जैसा है -विक्टर ह्यूगो । प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं बल्कि इससे भी कहीं बढ़कर है । यह राह दिखाने वाला, आगे बढ़ाने वाला, जो सिर्फ सच से भरा है । मैं सचुमुच सौभाग्यशाली हूं कि मुझे ये सब मिला है ।'

वहीं विराट ने भी दोनों की ब्लैक एंड व्हॉइट मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर लिखा, 'अस‍ल में, दुनिया में सिवाय प्यार के और कुछ नहीं है । और जब भगवान आपको उस इंसान से मिलाता है जो आपको हर रोज इस बात का एहसास दिलाए तो आपमें सिर्फ एक ही एहसास पनपता है, वह है आभार ।'