बॉलीवुड सिनेमा की आईकॉनिक फ़िल्म में शुमार कुछ कुछ होता है, आज भी सभी की फ़ेवरेट फ़िल्म में से एक है । शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल के किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है । इसलिए जब बॉलीवुड थीम पार्टी की बात आए और इस फ़िल्म के किरदारों को रिक्रिएट न किया जाए, ऐसा नहीं हो सकता । हाल ही में फ़िल्मस्टार्स के एक करीबी अमृतपाल सिंह बिंद्रा की एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी आयोजित की गई जिसकी थीम 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों पर थी । इस पार्टी में करण जौहर, गौरी खान, शाहरुख खान, नेहा धूपिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अंगद बेदी और श्वेता बच्चन जैसे कई बड़े सितारें पहुंचे थे ।
करण जौहर और गौरी खान के लुक पर शाहरुख खान का रिएक्शन
दिलचस्प बात ये है कि, बॉलीवुड थीम पार्टी में करण जौहर और गौरी खान ने कुछ कुछ होता है के राहुल और टीना के लुक को रिक्रिएट किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा । बॉलीवुड थीम पार्टी के तहत जहां करण कुछ कुछ होता है के 'राहुल' के लुक मेंनजर आए वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी 'टीना' के लुक और काजल आनंद 'अंजली' के लुक में नजर आए । इतना ही नहीं तीनों ने फ़िल्म का आईकॉनिक पोस्टर पॉज भी दिया । लेकिन इसमें दिलचस्प बात ये रही कि पीछे खड़े शाहरुख ये रिक्रिएशन देखकर अपना सिर पकड़ लिया ।
पार्टी के दौरान की फोटो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं । करण ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया । इसे शेयर करते हुए करण ने लिखा, "हमारे पोस्टर रिक्रिएशन में सबसे ज्यादा शर्मिंदा शाहरुख हो रहे हैं ।"
इसके अलावा बॉलीवुड थीम पार्टी के तहत जाह्नवी कपूर मोहरा फ़िल्म की रविना टंडन लुक में नजर आईं वहीं नेहा धूपिया और अंगद बेदी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सिमरन और राज के लुक में नजर आए । वहीं श्वेता बच्चन ने अपने पापा अमिताभ बच्चन के लुक को रिक्रिएट किया ।
















