अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म की शूटिंग पूरी करने में बिजी है । और अब अनिल कपूर ने शिमला में अपनी उस फ़िल्म का शेड्यूल पूरा कर लिया है । इसके बाद अनिल कपूर अपनी टीम के साथ राजस्थान रवाना होंगे । हाल ही में अनिल ने अपनी दो अपकमिंग बड़ी फ़िल्में थार और फ़ाइटर अनाउंस की जिसने फ़ैंस की प्रत्याशा को बढ़ा दिया है ।

अनिल कपूर ने पूरा किया शिमला शेड्यूल
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जकूज़ी में अपनी टीम के साथ एक तस्वीर साझा की है । अभिनेता ने लिखा, “शिमला में शेड्यूल रैप !!! अब हम रेगिस्तान में जाएंगे !”
जबकि उनकी चल रही इस परियोजना पर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है, एक सूत्र ने खुलासा किया, “अनिल कपूर एक शूटिंग में व्यस्त हैं । वह एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं । अपने सुपर रोमांचक आगामी प्रोजेक्ट के दो सप्ताह के शिमला शेड्यूल को पूरा करने के बाद, अभिनेता अब राजस्थान में दूसरे शेड्यूल के लिए तुरंत रवाना होंगे ।”
इस बीच, प्रशंसक एक और दिलचस्प घोषणा की प्रत्याशा में कमेंट सेक्शन को प्यार से भर रहे हैं । अनिल के पास आने वाले साल के लिए जुग जुग जीयो, एनिमल, थार और फाइटर के साथ एक व्यस्त कैलेंडर है ।
















