शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फाइनली बॉलीवुड में कदम रख दिया । आर्यन खान ने वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से शोविज में एंट्री ली है । मुंबई में बीती रात नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) में आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीमियर हुआ जिसमें सिनेमा जगत के दिग्गज शामिल हुए । शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ आर्यन को सपोर्ट करने पहुंचे । लेकिन पूरे शो की लाइमलाइट चुराई आर्यन की तथाकथित रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी ने ।

आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर में रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी ने चुराई लाइमलाइट ; समय रैना बने हेडलाइन ; शाहरुख खान, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, रणबीर कपूर, करण जौहर समेत ये सेलेब्स हुए शामिल

आर्यन खान का डेब्यू

प्रीमियर में शाहरुख खान पूरे परिवार गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ पहुंचे। इसके अलावा अजय देवगन, काजोल, बॉबी देओल, करन जौहर, फराह खान, राजू हिरानी, फरहान अख्तर, शिवानी दांडेकर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, चंकी पांडे और अंबानी परिवार सहित कई हस्तियों ने शिरकत की ।

आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं । ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में स्टनिंग लगीं । रेड कार्पेट पर उनके अंदाज ने सभी को इंप्रेस कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें मजाकिया अंदाज में लोग भाभी भी कहकर बुला रहे हैं।

 

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्पेशल स्क्रीनिंग में समय रैना भी पहुंचे थे । पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना इस दौरान एक ऐसी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जिससे वह सुर्खियों छा गए । उनकी इस टी शर्ट ने प्रीमियर में सभी का ध्यान खींच लिया । समय रैना इस खास मौके पर एक ऐसी ब्लैक टी शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था- “से नो टू क्रूज” यानी ‘क्रूज को ना कहें’ । अब सोशल मीडिया पर इसे आर्यन के 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग केस से जोड़ रहे हैं। 

fcb9067c-4057-4b9b-8adc-6fb610892fdd

इस मौके पर शाहरुख खान ने आर्यन को अपना फोटोग्राफर बनने को कहा। आर्यन ने पैपराजी के सामने अपने पिता की कई तस्वीरें खींचीं।

शो की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी साथ में काफ़ी स्टनिंग लगे । रणबीर ने व्हाइट सूट-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कैरी की और मूंछों वाले लुक में दिखे । वहीं आलिया भी व्हाइट लॉन्ग ड्रेस में गॉर्जियस लगीं ।