बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक चौहान के सैलून का उद्घाटन किया । दीपक चौहान अनिल कपूर के साथ पिछले 40 सालों से जुड़े हुए हैं ।

अनिल कपूर ने अपने 40 साल से साथ रहे मेकअप आर्टिस्ट को किया सपोर्ट ; किया सैलून का उद्घाटन

अनिल कपूर ने किया अपने मेकअप आर्टिस्ट को सपोर्ट

सैलून का उद्घाटन करते समय अनिल कपूर पुरानी यादों में खो गए क्योंकि दीपक को एक नया अध्याय शुरू करते देख उनका दिल गर्व से भर गया। दीपक चौहान, जो अनिल कपूर से जुड़े हुए हैं, उन्होंने कहा, "मैं अनिल सर के साथ कई सालों से काम कर रहा हूं और मैं बहुत आभारी हूं कि सर इस शुभ दिन पर यहां आए। वर्षों से सर के साथ मेरा जो अनुभव रहा है, वह मेरे लिए बहुत अच्छा है, बल्कि शानदार रहा। उन्होंने हमेशा मुझे बेहतर करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।"

62653dd3-b53b-400e-ba00-7194f1a14942

अपने निकट और प्रिय लोगों के लिए ये स्नेही भाव और साथ ही किसी अनजान के लिए मददगार हाथ होने के नाते उन्हें उद्योग में सबसे सम्मानित और जमीन से जुड़ा व्यक्ति बनाता है।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अनिल जल्द ही रणबीर कपूर के साथ एनिमल और ॠतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फ़ाइटर में नजर आएंगे ।