बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन हाल ही में अपनी खराब तबीयत के कारण फ़ैंस की चिंता का कारण बन गए थे । हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में काफ़ी सुधार है । कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन जब मुंबई के नानावटी अस्पताल पहुंचे थे तो कहा गया था कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे । और अब अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य के बारें में अपने ब्लॉग में खुलासा किया है ।

अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ को लेकर अपने ब्लॉग में किया खुलासा, कहा-'मेरा वजन हुआ कम'

अमिताभ बच्चन ने कम किया वजन

अमिताभ, जो इन दिनों केबीसी को होस्ट करते हुए नजर आ रहे है, ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि, "उन्होंने मुझे बताया कि पिछले कुछ दिनों में मेरा वजन कम हुआ है । यह सही बात है, यह लगभग 5 किलो है और मेरे लिए शानदार है ।"

बता दें कि, 77 वर्षीय बिग बी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते है । इन दिनों वे 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) को होस्ट करते हुए नजर आ रहे है । और उन्होंने तबीयत में सुधार होने के बाद फ़िर से केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी है ।

यह भी पढ़ें : अपनी तबीयत से जुड़ी खबरों को पढ़कर अमिताभ बच्चन ने जताई नाराजगी, कहा- 'सब कुछ बिकाऊ नहीं है'

वर्क फ़्रंट की बात करें तो इन दिनों टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते हुए नजर आ रहे बिग बी जल्द ही गुलाबो-सिताबो, ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे जैसी फ़िल्मों में नजर आएंगे ।