बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में भी खुद को बेहद एक्टिव रखते हैं । बैक-टू-बैक हिट फ़िल्में देने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहते हैं । लेकिन हाल ही में जब बिग बी की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई तो फ़िल्म इंडस्ट्री समेत उनके फ़ैंस भी परेशान हो उठे । लेकिन खुशी की बात ये है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है और वह घर आ चुके हैं । बता दें कि अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे । कुछ खबरों में कहा गया कि लिवर संबंधी समस्या के कारण उन्हें सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

अपनी तबीयत से जुड़ी खबरों को पढ़कर अमिताभ बच्चन ने जताई नाराजगी, कहा- 'सब कुछ बिकाऊ नहीं है'

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जताई नाराजगी

एक-दो दिन अस्पताल में रहने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया । हालांकि अब उनका स्वास्थ्य काफ़ी बेहतर है । लेकिन अपने स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के बारें में पढ़कर बिग बी थोड़ा नाराज हो गए ।

अमिताभ ने अपनी तबीयत को लेकर अपने ब्लॉग में अपने विचार व्यक्त किए हैं । अमिताभ ने लिखा, "मेरे प्यारों... सभी को मेरा आभार... उस सबको जिन्हें मेरी फिक्र है । जिन्हें लगता है कि मेरी फिक्र और परवाह की जानी चाहिए ।" इसके बाद बिग बी ने लिखा, "प्रोफेशनल डॉक्युमेंटेशन की विधि को मत तोड़िए । तबीयत बिगड़ना या मेडिकल कंडीशन निजी अधिकार हैं । ये गलत है, और यदि इसे अपने कॉमर्शियल फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो ये सामाजिक तौर पर अवैध है । सम्मान करिए और इसके बारे में जरूरी समझ रखिए । दुनिया में सब कुछ बिकाऊ नहीं है ।" इसके अलावा बिग बी ने एक दूसरे ब्लॉग में लिखा, 'सभी को मेरा प्यार और सम्मान, सारी केयर के लिए और मेरे लिए लगातार दुआ करने के लिए'।

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन को लिवर में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

वर्क फ़्रंट की बात करें तो इन दिनों टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आ रहे बिग बी जल्द ही गुलाबो-सिताबो, ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे जैसी फ़िल्मों में नजर आएंगे ।