बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन के पास यूं तो ढेर सारी कारों का कलेक्शन है जिसमें शामिल हैं रॉल्स रॉयस, फ़ैंटम, मर्सिडीज बेंज एसएल500 जैसी कई लग्जरी कारें, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक विंटेज कार को अपने कार के कलेक्शन में शामिल किया है । अमिताभ बच्चन ने इस गुड न्यूज को अपने फ़ैंस के साथ भी शेयर किया है । अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बाहर खड़ी पीले रंग की एक सुंदर विंटेज कार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'समय से परे' ।

अमिताभ बच्चन की लग्जरी-प्रीमियम कारों के कलेक्शन में शामिल हुई खूबसूरत विंटेज कार

अमिताभ बच्चन हुए नि:शब्द

अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक ऐसा भी समय होता है जब नि:शब्द होते हैं .. अभी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है.. व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कुछ भी नहीं निकलता है ... गुजरे समय की कहानी .. समय से परे एक भाव ।'

इसी के साथ उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि, वह सोमवार को फैंस को कार के बारे में और अधिक जानकारी देंगे । उन्होंने लिखा, 'काफी स्पष्ट रूप से कहानी के पीछे एक कहानी है .. और यह नैरेशन में होगा जब बात करना बंद हो जाता है और सितारे खुले, खाली हाथ सुनते हैं .. 1950 के दशक की शुरुआत की एक कहानी...।'

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अमिताभ बच्चन के हमशक्ल, पहचान करना मुश्किल

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अमिताभ जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे । इसके अलावा आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो में नजर आएंगे ।