अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रिलेशनशिप किसी से छुपी हुई नहीं है । लेकिन दोनों ने कभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कहा है । लेकिन जहां मलाइका अरोड़ा की पोस्ट ने अक्सर दोनों के रिश्ते की तस्दीक की है वहीं अर्जुन कपूर हमेशा अपने रिश्ते को लेकर खामोश रहे है । और हाल ही में ऐसा कुछ देखने को मिला जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अर्जुन ने अपने से जुड़ी महिलाओं को बधाई दी । लेकिन गर्लफ़्रेंड का नाम सुनते ही उन्होंने अपने होंठों को सील कर लिया ।

arjunkapoor_80464113_1019606465061265_4793572392376444088_n

अर्जुन कपूर ने गर्लफ़्रेंड के नाम पर चुप्पी साधी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया । इसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ''आज वुमेन्स डे है और मैं अपनी जिंदगी से जुड़ी महिलाओं के बारें में बात करुंगा और उनके नाम आने पर उनकी क्वालिटी बताऊंगा ।''

अंशुला का नाम आने पर अर्जुन ने कहा लाइफ़, सोनम कपूर के बारे में कहा फैशन, रिया के बारे में कहा इंटेलिजेंस, जाह्नवी के बारे में कहा टैलंट, खुशी के बारे में कहा स्लीप, सुचेता के बारे में कहा शेड्यूल एंड फूड, डिंपल के बारे में डिजिटल ग्रुप यानी अपडेट और आखिर में जब गर्लफ्रेड की बात आई तो अर्जुन ने चुप्पी साध ली और अपने होंठों को सील कर लिया । इसके बाद उन्होंने सभी को वुमन्स डे विश किया ।

View this post on Instagram

Aapke liye FUNthing special ?? my very own Rapid Fire... Enjoy & btw #HappyWomensDay

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

यह भी पढ़ें :

वर्क फ़्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में नजर आएंगे । इसके अलावा वह रकुल प्रीत सिंह के साथ भी आगामी फ़िल्म में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । अभी इस फ़िल्म का नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि, यह फ़िल्म क्रॉस बॉर्डर लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड है ।