बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट की न केवल देश में बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी काफ़ी शोहरत हासिल कर रही हैं । इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रहीं आलिया भट्ट ने कहा कि माँ बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गई है ।

मदरहुड और करियर को बैलेंस कर रहीं आलिया भट्ट ने कहा, “मां बनने के बाद मेरी प्राथमिकताएं बदल गई है”

आलिया भट्ट की बदली प्राथमिकता

सीएनबीसी टीवी 18 इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स 2023  में 'एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द ईयरसम्मान पाने वाली आलिया ने मातृत्व और अपने करियर को संतुलित करने के बारें में कहा, “मैं किसी भी स्थिति में विश्वास नहीं करती । मातृत्व के बाद, मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं, लेकिन यह मेरी पसंद है ।इसी के साथ उन्होंने इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला कि महिलाओं पर हर भूमिका में महारत हासिल करने का सामाजिक दबाव भारी और अनावश्यक हो सकता है ।

अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए, आलिया ने साझा किया कि जब वह कार्यक्रम में भाग ले रही थी, तब उनके पति रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की देखभाल कर रहे है ।  

वर्क फ़्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही करण जौहर निर्देशित फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नज़र आएँगी । इस फ़िल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी, ज़ाया बच्चन भी अहम रोल में नज़र आएँगी ।

टैग: Alia Bhatt,Raha