रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र से रणबीर कपूर का फ़र्स्ट लुक शेयर करने के बाद अब मेकर्स ने फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी फ़र्स्ट लुक शेयर कर दिया है । आलिया भट्ट के 29वें जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र से आलिया के किरदार, ईशा को रिवील किया है ।

आलिया भट्ट का ईशा का किरदार
ईशा के किरदार में आलिया काफ़ी इंटेस नजर आ रही है । आलिया के फ़र्स्ट लुक के साथ एक टीजर भी रिलीज किया है जिसे शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे, लिटिल वन । सारी खुशियों... गौरव ... प्रेरणा, और जादू जो आपने मुझे महसूस कराया...यहां आपके विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए हमारे पास कुछ है । हमारी ईशा - ब्रह्मास्त्र की शक्ति - का पहला लुक हम अपनी फिल्म से रिलीज कर रहे हैं! प्यार। रोशनी। आग ।”
वहीं आलिया ने अपने लुक को रिलीज करते हुए लिखा, “मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं । ईशा से मिलने के लिए आज से बेहतर दिन और इससे बेहतर तरीका नहीं सोचा जा सकता । अयान, माई वंडर बॉय, आई लव यू। शुक्रिया! #ब्रह्मास्त्र ।”
3 पार्ट में रिलीज होने वाली ब्रह्मास्त्र 5 भाषाओं में रिलीज होगी- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ । भारी वीएफ़एक्स के साथ बनी ब्रह्मास्त्र 3डी फ़िल्म है । और इसका पहला पार्ट 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















