कहते हैं एक जैसी शक्ल के सात लोग होते हैं इस दुनिया में । यूं तो हम अब तक कई सेलिब्रिटीज के हमशक्ल को देख चुके हैं । और अब हमें मिला है बॉलीवुड के गारंटी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का हमशक्ल । मीर माजिद नाम का ये व्यक्ति कश्मीर का रहने वाला है और इसकी शक्ल हूबहू अक्षय कुमार से मिलती है । लोग अक्षय और मीर में कोई अंतर नहीं कर पा रहे है और उन्हें अक्षय की फ़ोटोकॉपी बता रहे है । अक्षय कुमार और उनके हमशक्ल मीर माजिद की फ़ोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है ।

अक्षय कुमार से हूबहू मिल रही है मीर की शक्ल
दरअसल, मीर माजिद की फोटो एक जर्नलिस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह मीर माजिद के साथ हैं । ट्विटर पर यह फोटो शेयर करते ही लोगों के कॉमेंट आने शुरू हो गए कि क्या यह अक्षय कुमार हैं ? मीर माजिद का चेहरे अक्षय से इतना मिलता जुलता है कि लोगों को यकीन नहीं हुआ कि यह अक्षय नहीं हैं । ट्विटर पर लोग पूछने लगे कि क्या नई फिल्म के लिए अक्षय का यह नया गेटअप है ?
माजिद की फोटो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं । कुछ यूजर्स ने उन्हें अक्षय का बुढ़ापा कह रहे हैं तो कोई उन्हें अक्षय का जुड़वां भाई बता रहा है ।
Met a Kashmiri Fan of Sunil Gavasker, Majid Mir in #Kashmir Wears that hat everyday religiously ???? pic.twitter.com/jNcHx5GJSK
— Ashish/Aashu (ABP News) (@AshishSinghLIVE) August 28, 2019
इससे पहले भी कई बॉलिवुड सितारें जैसे अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के हमशक्ल ने उनके फैंस को चौंका दिया है ।
यह भी पढ़ें : मिशन मंगल के साथ अक्षय कुमार बॉक्सऑफिस पर बने 'हिट-मशीन', लगातार दी 10 हिट फ़िल्में
अक्षय के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही गुड न्यूज, सूर्यवंशी, लक्ष्मी बम और बच्चन पांडे फ़िल्म में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे ।
















