अक्षय कुमार, जिनके पास बैक-टू-बैक कई फ़िल्में पाइपलाइन में है, ने हाल ही में अपनी आगामी कॉमेडी फ़िल्म हाउसफुल 4 की स्टारकास्ट के साथ एक दिलचस्प फ़ोटो शेयर किया है । अक्षय कुमार के साथ इस फ़ोटो में रितेश देशमुख, कृति सैनन, पूजा हेगडे, बॉबी देओल और कृति खरबंदा नजर आ रही हैं । अक्षय कुमार की इस तस्वीर का कनेक्शन गेम ऑफ़ थ्रॉन्स के साथ है ।

अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 की स्टार कास्ट के साथ शेयर किया फ़ोटो
अक्षय ने हाउसफ़ुल 4 की स्टारकास्ट के साथ जिस तस्वीर को पोस्ट किया है दरअसल, उसमें सभी एक खोपड़ियों से बने सिंहासन पर बैठे हुए नजर आ रहे है । अक्षय ने इस फोटो को पोस्ट करते लिखा है कि ''Housefull of Thrones, कौन जिंदा रहेगा, कौन मरेगा, ये तो फिल्म की स्क्रिप्ट ही तय करेगी ।'' इसी के साथ अक्षय ने फोटो में पूरी स्टार कास्ट को दैग भी किया है । इसमें रितेश देशमुख, कृति सैनन, पूजा हेगडे, बॉबी देओल और कृति खरबंदा हैं ।
गौरतलब है कि यह फ़िल्म तब ज्यादा सुर्खियों में आई थी जब इसके निर्देशक साजिद खान मीटू आरोपों में फ़ंस गए थे जिसके बाद इस फ़िल्म के निर्देशन का जिम्मा फ़रहाद सामजी को दिया गया ।
यह भी पढ़ें : हाउसफुल 4 : अक्षय कुमार बनेंगे 16वीं सदी के राजा, तो रितेश देशमुख बनेंगे उनके दरबारी, प्लॉट हुआ लीक
हाउसफुल 4 की बात करें तो इस फ़िल्म में अक्षय 16वीं शताब्दी के शासक के रूप में भी दिखाई देंगे । यह एक पुनर्जन्म की कहानी के साथ एक कॉस्टयूम ड्रामा है । इस फ़िल्म में हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्धीकी को साइन किया गया है । यह फ़िल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी ।
















