अक्षय कुमार, जिसने हाल ही में राज मेहता के निर्देशन में बनी फ़िल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की, अब अपनी कॉमेडी फ़िल्म हाउसफुल 4 की तैयारी में जी-जान से जुट गए है । हाउसफुल सीरीज की अगली फिल्म हाउसफुल 4 इसी साल दीवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी । अक्षय कुमार इस फ़िल्म में लीड रोल में नजर आएंगे । हाउसफुल 4 की तैयारियां जोरों-शोरो पर है और इसी दौरान फ़िल्म की कहानी से पर्दा उठ गया है ।

अक्षय कुमार राजा के रूप में दिखाई देंगे
खबरों की मानें तो, हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे । और फ़िल्म में उनका किरदार एक राजा के रूप में होगा । जबकि, रितेश देशमुख और बॉबी देओल राज दरबार में दरबारी के रुप में दिखेंगे और कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगडे रानी के रुप में नजर आएंगी ।
इससे पहले भी हाउसफुल 4 को लेकर कहा जा रहा था कि यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है । हाउसफुल 4 की शूटिंग दो सेगमेंट में हुई है, जिसके पहले सेगमेंट में वर्तमान समय को दिखाया जाएगा और दूसरे में 500 वर्ष पिछले समय को दिखाया जाएगा ।
फिल्म हाउसफुल 4 के दूसरे सेगमेंट के लिए अक्षय ने अपना एक अलग लुक तैयार किया है जिसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । वहीं इस फिल्म में चंकी पांडे भारत की खोज करने वाले वास्कोडिगामा के भतीजे के रुप में दिखेंगे । फिल्म के पहले सेगमेंट की शूटिंग लंदन में हुई और दूसरे की राजस्थान में हुई है ।
यह भी पढ़ें : साल 2019 में अक्षय कुमार अपनी इन फ़िल्मों से बॉक्सऑफ़िस पर मचाएंगे गदर
शुरूआत में इस फ़िल्म को साजिद खान के निर्देशन में बनाया जा रहा था लेकिन फ़िर उन पर मीटू आरोप लगने के बाद उन्हें इस फ़िल्म से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह फ़रहाद समजी को इसके निर्देशन का जिम्मा सौंपा गया । और अब साजिद नाडियाडवाला ने प्रोडक्शन में फ़रहाद इस फ़िल्म को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हुए है । वहीं नाना पाटेकर के निकलने के बाद इस फिल्म में राणा दुग्गाबती को कास्ट किया गया था । हाउसफुल 4 में अक्षय, रितेश, चंकी पांडे के साथ हंसने को हो जाइए तैयार ।
















