बॉलिवुड में ऐक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के लोकप्रिय शो, Into The Wild with Bear Grylls में नजर आएंगे । अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स मैन वर्सेज वाइल्ड के इस खास एपिसोड की शूटिंग इसी साल जनवरी में कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में कर चुके हैं । और अब फ़ैंस को इस खास एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है । अक्षय के साथ बेयर ग्रिल्स के टू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स का ये खास एपिसोड आज से ठीक 10 दिन बाद डिस्कवरी पर 11 सितंबर को प्रीमियर आएगा । इसके अलावा 14 सितंबर को भी यह शो दोबारा देखने को मिलेगा ।

अक्षय कुमार ने साझा किया अपना अनुभव
अक्षय ने बियर ग्रिल्स के साथ जंगल के खतरों का सामना करते हुए इस एपिसोड को शूट किया । अक्षय के लिए इस शो का शूट काफ़ी रोमांचकारी रहा । अक्षय खुद इस एपिसोड को लेकर उत्साहित हैं । इसलिए आज उन्होंने इसके प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट कर दी है । अक्षय ने ट्रेलर शेयर करते हुए अपना अनुभव शेयर किया और लिखा, “मैंने Into The Wild With Bear Grylls शो से पहले कड़ी चुनौतियों की कल्पना की थी पर बियर ने मुझे एलिफेंट पूप की चाय से बिल्कुल सरप्राइज कर दिया । क्या दिन था ।”
इस शो में अक्षय ने जंगल के रोमांच का अनुभव किया । शो में वे मगरमच्छ से भरी नदी, ऊंचे पहाड़ जैसे कई जानलेवा खतरों से मोल लेते नजर आ रहे हैं ।
बता दें कि, अक्षय इस इंटरनेशनल शो में आने वाले तीसरे भारतीय हैं । इससे पहले बेयर ग्रिल्स के इस शो में बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रजनीकांत ने बेयर के साथ जंगल के खतरों का सामना किया था ।
















