संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट स्टारर बहुप्रतिक्षित फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, जिसका ट्रेलर 4 फ़रवरी को रिलीज किया जाएगा, में अजय देवगन भी एक स्पेशल किरदार में नजर आएंगे । और ट्रेलर रिलीज से पहले अजय देवगन ने फ़िल्म से अपने फ़र्स्ट लुक को शेयर कर दिया है । अजय के इस लुक ने फ़िल्म के लिए फ़ैंस की उत्सुकुता को और ज्यादा बढ़ा दिया है ।

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी से अजय देवगन ने शेयर किया अपना फ़र्स्ट लुक, फ़िल्म में 20 मिनट का रोल

गंगूबाई काठियावाड़ी से अजय देवगन का फ़र्स्ट लुक

गंगूबाई काठियावाड़ी से अजय का फ़र्स्ट लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है । इस लुक में अजय सिर पर टोपी, व्हाइट पैंट-शर्ट और हल्के रंग का ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं । संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

कहा जा रहा है कि, फिल्म में अजय का 20 मिनट का रोल है, लेकिन उनका किरदार फिल्म की कहानी में अहम मोड़ लेकर आता है । अजय फ़िल्म में करीम लाला के किरदार में नजर आएंगे ।

भंसाली की ये फ़िल्म मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया की मशहूर गंगूबाई कोठेवाली की ज़िंदगी पर बेस्ड फ़िल्म है । इस फिल्म में साठ के दशक की मुंबई को दिखाया जाएगा । यह फिल्म 'द माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' उपन्यास से प्रेरित है ।

कई बार रिलीज के लिए टली गंगूबाई काठियावाड़ी फ़ाइनली 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फ़िल्म में आलिया और अजय के अलावा विजय राज, सीमा पहवा, जिम सरभ और वरुण कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे । फ़िल्म का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होगा ।