34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशां सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे । सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । अभिनेता पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे । फ़िल्म इंडस्ट्री के बेहद लोकप्रिय अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई दुखी है । सुशांत के निधन पर तमाम बॉलीवुड हस्तियों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है ।

सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड सितारों ने दुख जताया

सुशांत सिंह राजपूत ने फ़ांसी लगाकर आत्महत्या की

सुशांत के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत ... एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया । उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया । मनोरंजन की दुनिया में उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया और वे कई यादगार रोल पीछे छोड़ गए । उनके निधन से स्तब्ध हूं । मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं । ओम् शांति ।''

सुशांत की आत्महत्या की खबर उनके फ़ैंस से लेकर पूरे बॉलीवुड को गहरा सदमा दे गई है । अजय देवगन, अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, करण जौहर, अनुपम खेर समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया पर सुशांत के निधन पर दुख जताया ।

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

View this post on Instagram

 

Sush... ???????????? I’m so sorry... RIP

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

View this post on Instagram

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

View this post on Instagram

 

Sushant ????

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on