पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने खुद को एक बेशक़ीमती सुपरबाइक गिफ़्ट की है । सुपरबाइक्स के शौक़ीन जॉन अब्राहम ने अब अपने बाइक कलेक्शन में एक और बाइक जोड़ ली है और वो है 2023 मॉडल की सुजुकी हायाबुशा । ये वही बाइक है जिसका ऑयकॉनिक मॉडल फ़िल्म धूम के पहले पार्ट में भी यूज हुआ था ।

जॉन अब्राहम ने ख़रीदी सुपरबाइक
सुजुकी हायाबुशा का ये लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल है, जो कि कई एडवांस फीचर्स और तकनीक से लैस है । पठान की सफलता के बाद जॉन ने खुद को ये बाइक गिफ़्ट की है । जॉन ने बाइक की डिलीवरी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो है जिसमें वह सुजुकी हायाबुशा को रैप-ऑफ कर रहे हैं ।
भारतीय बाजार में Suzuki Hayabusa की शुरुआती कीमत 16.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है । इसमें कंपनी ने 1340cc की क्षमता का इनलाइन-4-सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 187 bhp की दमदार पावर और 150 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है । ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस जो कि ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉनर्रिन एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स से लैस है ।इस बाइक में तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं ।
















