आजकल स्टार किड्स अपने स्टार माता-पिता से ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं । बॉलीवुड में धीरे-धीरे स्टार किड्स के बीच नई-नई दोस्ती पनप रही है । और ये दोस्ती है तैमुर अली खान और लक्ष्य कपूर के बीच, जिन्होंने गुरुवार की शाम अपने एक ओर दोस्त के साथ प्लेडेट मनाकर बिताई ।

तुषार कपूर ने एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें उनका बेटा लक्ष्य और सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमुर अली खान साथ में बैठे हुए नजर आ रहे है । आपको बता दें कि स्टार किड की ये मीटिंग तुषार के घर पर हुई । एक खूबसूरत चटाई पर बैठे ये तीनों ही बच्चे काफ़ी प्यारे दिख रहे है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए तुषार ने लिखा, “Three’s company! #kidzoned #playdate #nurseyrhymes #thewheelsonthebus #johnyjohnyyespapa.”

करीना कपूर खान इन दिनों दिल्ली में वीरे दी वेडिंग के फ़र्स्ट शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया नजर आएंगी । शंशाक घोष द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म रिया कपूर और एकता कपूर द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । वहीं तुषार कपूर ने हाल ही में गोलमाल अगेन की शूटिंग खत्म की है, जो इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी ।