ह्रितिक रोशन की फ़िल्म मोहेंजो दारो से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगडे इन दिनों, साऊथ इंडियन फिल्म के लिए शूटिंग कर रहीं हैं । पूजा हेगडे ने शूटिंग के दौरान अपनी मेकअप आर्टिस्ट, जिन्हें वो क्विन नाम से बुलाती हैं, उनके जनमदिन पर खास पार्टी का आयोजन किया ।

मूसलाधार बारिश की वजह से फिल्म की आउटडोअर शूटिंग को मजबूरन रद्द करना पडा था । लेकिन इतनी बारिश के बावजूद पूजा हेगडे ने क्वीन की जनमदिन की पार्टी मनाने का फ़ैसला किया ।

करीबी सूत्रों के अनूसार, “पूजा ने केक मंगवाया और पूरी पार्टी की तैयारी खुद ही की । वह नहीं चाहतीं थी, की, बारिश की वजह से उनकी पार्टी का प्लान कैंसिंल हो जाए । पूरे क्रु ने क्वीन की यह बर्थ डे पार्टी सेलिब्रेट की ।''