|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
ओम राउत निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ़ अली ख़ान स्टारर आदिपुरुष ने दर्शकों के दिल और दिमाग पर एक जबरदस्त छाप छोड़ी है । जहां फिल्म के ट्रेलर को लोगों का अपार प्रेम मिल रहा है, वहीं प्रशंसक इस भव्य फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । खैर, अब इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा, क्योंकि फिल्म रिलीज होने में अब सिर्फ एक महीना बाकी है । आज मेकर्स ने आदिपुरुष के एक नए पोस्टर को रिलीज़ कर फ़िल्म की प्रत्याशा को और ज्यादा बढ़ा दिया है ।

प्रभास स्टारर आदिपुरुष
आदिपुरुष के नए पोस्टर में भगवान राम बने प्रभास हनुमान बने देवदत्त की पीठ पर बैठकर धनुष चलाते हुए नज़र आ रहे हैं । इस नए पोस्टर को रिलीज कर मेकर्स ने लिखा, “मंगलमय हर भक्त होगा, जब आदिपुरुष का स्वागत होगा”
मंगलमय हर भक्त होगा,
जब आदिपुरुष का स्वागत होगा। ?
The devotion of everyone abounds,
As Adipurush's arrival resounds ?
One month to go!
Jai Shri Ram
जय श्री राम
జై శ్రీరాం
ஜெய் ஸ்ரீ ராம்
ಜೈಶ್ರೀರಾಂ
ജയ് ശ്രീറാം#Adipurush in cinemas worldwide on 16th June! ✨ #Prabhas pic.twitter.com/QSUZcI4wYi
— T-Series (@TSeries) May 16, 2023
आदिपुरुष की तारीफ न सिर्फ प्रशंसक कर रहे हैं बल्कि इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां भी इसकी जमकर प्रशंसा कर रहे है । जबकि कई लोगों ने राघव और जानकी के रूप में प्रभास और कृति सनोन की प्रशंसा की है, वे ट्रेलर देख मंत्रमुग्ध रह गए हैं । 70 एम एम पर रामायण से प्रेरित इस कहानी को देखना निश्चित रूप से बहुत ही मनोरंजक होगा ।
आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर, यू वी क्रिएशन के प्रमोद और वामसी द्वारा निर्मित है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी ।
















