बॉलीवुड के युवा और डायनामिक अभिनेता आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान शर्मा के साथ अपनी शादी की छठी वर्षगांठ को छह साल के प्यार और उत्साह के साथ मनाते हुए एक दिलकश पोस्ट साझा किया है । आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, ऐसे में ऐसा पहली बार होगा जब आयुष अपनी पत्नी अर्पिता से उनकी सालगिरह पर दूर होंगे ।

शादी के 6 साल पूरा होने पर आयुष शर्मा ने अर्पिता को एक रोमांटिक पोस्ट के साथ विश की एनीवर्सरी

आयुष शर्मा ने पोस्ट किया प्यार भरा पोस्ट

आयुष ने एक साथ अपनी जर्नी को याद करते हुए मनमोहक तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “हैप्पी एनिवर्सरी माई लव @arpitakhansharma .. हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं । 6 साल तुम्हारी नादानियां और छोटी चीजों में खुशियां पा लेना । आपके जैसा साथी मिलने से मैं धन्य हूं.. लव यू ऑलवेज ।”

आयुष और अर्पिता के दो बच्चे आहिल और आयत हैं, उनकी उपस्थिति अभिनेता सोशल मीडिया हैंडल पर समय पर दर्ज कराते हैं ।