अमिताभ बच्चन स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा झुंड 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । लेकिन उससे पहले झुंड की बॉलीवुड स्टार्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं । स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए आमिर खान झुंड से काफ़ी इंप्रेस हुए और उन्होंने अपने शब्दों में फ़िल्म का रिव्यू किया । आमिर खान ने 3 नैशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी झुंड की फिल्ममेकिंग स्किल्स की तारीफ की । आमिर झुंड से इतना इंप्रेस हुए कि वह इसकी तारीफ़ करते करते इमोशनल हो गए ।

आमिर खान ने की झुंड की तारीफ़
झुंड की तारिफ़ में आमिर की आंखों में आंसू तक आ गए । आमिर ने कहा कि नागराज मंजुले जैसे जीनियस फिल्ममेकर को इम्प्रैस कर पाना इतना आसान नहीं है । लेकिन जो कमाल की फिल्म उन्होंने बनाई है, उसके बाद झुंड की पूरी टीम के लिए उनके मन में इज्जत बढ़ गई है । आमिर खान ने कहा, “मेरे पास अल्फाज नहीं हैं । फिल्म में आपने जो लड़के और लड़की के इमोशन को पकड़ा है, वो तारीफ के काबिल है । बच्चों ने जो काम किया है, कमाल है । भूषण (कुमार) क्या फिल्म बनाई है यार । गजब फिल्म है । बहुत ही यूनीक है । पता नहीं कैसे बन गई ये फिल्म । जो स्पिरिट कैच किया है, वो लॉजिक से नहीं आता। फिल्म देखने के बाद मैं स्पिरिट के साथ उठता हूं । और ये फिल्म मुझे छोड़ नहीं सकती । यह एक सरप्राइजिंग फिल्म है ।”
इसके अलावा आमिर ने अमिताभ की एक्टिंग को भी खूब सराहा और झुंड को उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया । वह बोले, “बच्चन साहब ने क्या काम किया है । उन्होंने अपने करियर में एक से एक फिल्में की हैं । और झुंड उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है ।”
झुंड की बात करें तो, इस फ़िल्म में अमिताभ एक स्पोर्ट्स प्रफेसर के रोल में हैं, जो रिटायर हो चुके हैं और वह झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को फुटबॉल सिखाते हैं ।
















