आमिर खान एक ऐसे एक्टर है जिनकी कही बातें लोगों के दिलों तक पहुंचती है । फिर चाहे वो अपनी बात फिल्मों के माध्यम से कहें या वो सिर्फ एक सोशल मीडिया उल्लेख हो । आमिर खान माहौल को पॉजिटिव बनाए रखने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं । आमिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स के लिए मोटिवे्शनल नोट लिखा है ।

119947928_806650893412835_51496946474600306332_n

 

आमिर खान ने स्टूडेंट्स को कहा ऑल इज वेल

सो हाल ही में आमिर खान को अपने सोशल मीडिया पर उन स्टूडेंट्स के लिए एक यादगार नोट साझा करते हुए देखा गया, जो जल्द ही अपनी बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं। आमिर ने स्टूडेंट्स के लिए अपने मोटिवेटिंग नोट में लिखा, “सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं जो जल्द ही अपनी परीक्षा देंगे ! इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, और बाकी को छोड़ दें...और याद रखें…रे चाचू, ऑल इज वेल लव ।”

बता दें आमिर खान की तारे ज़मीन पर और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों ने एक छात्र के जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जो छात्र समूह के प्रति उसकी जागरूकता का प्रतीक है ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो आमिर जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान और नागा चैतन्य भी अगम भूमिका निभाएंगे ।