ज़ोया अख्तर बेहतरीन फिल्म निर्देशकों में से एक हैं और कुछ बेहतरीन कांसेप्ट को पर्दे पर उतारने के लिए जानी जाती हैं, जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में सफ़ल रहती हैं, बल्कि हमारे दिलों में भी एक खास जगह बना लेती हैं । इसके सबसे अच्छे उदाहरणों में से एक, दोस्ती पर आधारित फ़िल्म ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा है । 15 जुलाई 2020 को रिलीज हुई इस फ़िल्म ने आज 9 साल पूरे कर लिए हैं । फ़रहान अख्तर, ॠतिक रोशन, अभय देओल, कैटरीना कैफ़ अभिनीत जिंदगी न मिलेगी दोबारा कल्ट क्लासिक फ़िल्मों में से एक है ।

ज़ोया अख्तर ने ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा के 9 साल पूरा होने पर शेयर किए फ़िल्म के सेट से अनदेखे पल

जिंदगी न मिलेगी दोबारा ने पूरे किए 9 साल

फ़िल्म के 9 साल पूरा होने पर निर्देशक ज़ोया अख्तर ने ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल और खुद की बीटीएस तस्वीर साझा की है जिसमें वे मॉनीटर की तरफ़ देखते हुए नज़र आ रहे है ।

दोस्ती की यह कहानी जीने का फलसफा पेश करती है जिसने सभी के दिलों को जीत लिया था । यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बैचलर ट्रिप उनकी ज़िंदगी बदल देती है । ज़ोया ने जो फोटो शेयर की है उसमें ऋतिक, फरहान, अभय और वह खुद एक शॉट के बाद मॉनिटर पर झांकते हुए और शानदार शॉट देने के लम्हे को एन्जॉय करते हुए नज़र आ रहे है ।

thumbnail_WhatsApp Image 2020-07-15 at 11.54.53 AM

thumbnail_WhatsApp Image 2020-07-15 at 11.54.53 AM-2 

thumbnail_WhatsApp Image 2020-07-15 at 11.54.55 AM

WhatsApp Image 2020-07-15 at 11.54.54 AM