जोया अख्तर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म दिल धड़कने दो, को आज रिलीज हुए पूरे 5 साल हो गए हैं । इस मौके पर दिल धड़कने दो के निर्माता, रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया पर कैमरे के पीछे की कुछ ग्रुप फ़ोटो के साथ उन यादगार पलों को साझा किया है । वहीं फ़िल्म के अभिनेता रणवीर सिंह ने फ़िल्म के 5 साल होने पर अपने किरदार कबीर मेहरा को फ़िर से याद किया ।

दिल धड़कने दो के 5 साल पूरा होने पर निर्माता रितेश सिधवानी ने शेयर की अनदेखी तस्विरें, रणवीर सिंह ने फ़िर से जीया अपना 'कबीर मेहरा' किरदार

दिल धड़कने दो ने पूरे किए 5 साल

रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने किरदार 'कबीर मेहरा' की फ़ोटो शेयर कर एक बार फ़िर से अपने किरदार को जीया । वहीं रितेश सिधवानी ने फ़िल्म के सेट से एक अनदेखा ग्रुप फ़ोटो पोस्ट किया । यह तस्वीरें उस अच्छे समय की याद दिला रही है जिसे इस बेजोड़ ग्रुप ने एक साथ फिल्म के सेट पर एन्जॉय किया था ।

View this post on Instagram

5 years of #DilDhadakneDo ??

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

तस्वीरों में फिल्म पर काम कर रहे क्रू और अनिल कपूर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर जैसी कुछ प्रख्यात हस्तियां शामिल नज़र आ रहीं है ।

View this post on Instagram

Looking back at the crazy, funny, loving family times as we celebrate #5YearsOfDDD

A post shared by Ritesh Sidhwani (@ritesh_sid) on