
फ़िल्म इंडस्ट्री से बाहर की सर्वोत्कृष्ट अभिनेत्री में शुमार कंगना रानौत ने करण जौहर के टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण, सीजन 5 में नेपोटिज्म पर बोलकर हलचल पैदा कर दी थी । अपने बेहतरीन परफ़ोरमेंस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार कंगना रानौत ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने आत्मविश्वास और परिपक्वता से एक अलग जगह बनाई है । कंगना जहां एक तरफ़ फ़िल्मों में अपने रोल को लेकर काफ़ी सजग हो गई है वहीं उनके स्टाइल और लुक में भी जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है । कंगना का स्टाइल हमेशा से ही आकर्षित करता आया है और उनके सिग्नेचर कर्ल्स और चेहरे पर एक अदम्य आत्मविश्वास को काफ़ी सराहा गया । साल 2017 में रंगून और सिमरन फ़िल्म में नजर आई कंगना ने उल्लेखनीय प्रदर्शन दिया, हालांकि फ़िल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई । लेकिन इससे परे, उन्होंने अपने स्टाइल से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिस पर गौर करना लाजिमी है ।
वैसे तो कंग़ना को पर्दे पर अलग-अलग अवतारों में देखा गया है लेकिन ऑफ़ स्क्रीन पर उनके स्टाइल ने उन्हें स्टाइल दिवा बना दिया और साबित कर दिया कि क्यों कंगना को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है । यहां पेश है साल 2017 के कंगना के एपिक स्टाइल जिसे मिस करना भूल होगा ।
कंगना रानौत इस थ्री-पीस स्ट्राइप-पेंट-सूट और पॉनीटी में किसी बॉस लेडी से कम नहीं लग रहि है । कंगना क ये लुक रंग़ून के प्रमोशन के दौरान देखने को मिला था । 1 9 40 के फॉब बॉब के साथ रेट्रो-चिक लुक, पिंक ब्लश, रेड ग्लॉसी लिपस्टिक और एक्स्टेंडेड आई लाईनर कंग़ना की खूबसूरती को बढ़ा रहा है ।

जियो मामी मुंबई फ़ेस्टिवल 2017 में कंगना का ये अवतार देखने को मिला । उल्याना सर्गेन्को से मोनोक्रोम के साथ टॉम फ़ोर्ड पोनी टी, हल्का मेक अप और फ़ॉक्स बॉब कंगना के स्टाइल को और बढ़ा रहा है ।

रंगून के प्रमोशन में कंगना आशिष एन सोनी के व्हाइट ब्लैक चेक मोनोक्रोम में बोल्ड रेड लिपस्टिक, और ब्लैक पम्पस में काफ़ी आकर्षक लग रही थी ।

कॉफ़ी विद करण के सीजन 5 में अपने डेब्यू के लिए कंगना ने इस लुक को अख्तियार किया । इस मौके के लिए कंगना ने व्हाइट विक्टोरिया बेकहम फ़िटेड ड्रेस को चुना । अपने सिग्नेचर शॉर्ट कर्ल्स और ब्राइट रेड लिपस्टिक उनके इस लुक में चार चांद लगा रही थी ।

कंगना का साड़ी प्रेम
फ़िल्मों में अपने बिकिनी सीन के लिए जानी जाने वाली कंगना का इस साल साड़ी प्रेम देखने को बहुत मिला । कंगना के विंटेज साड़ी लुक ने सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया ।

वेलेंटाइंस डे पर रंगून को प्रमोट करते हुए कंगना का साड़ी प्रेम देखने को मिला । इस मौके पर कंगना ने गलांग गब्बान की हाथ से बनी हुई साड़ी को पहना ।

विंटेज फ़्लोरल प्रिंट की साड़ी में फ़्लॉंट करती कंगना रानौत ने इसे आम्रपाली ज्वेल्स और जूती के साथ सजाया । हल्का मेक अप और न्यूड लिप्स उनके लुक को बेहतरीन बना रहा है ।

मर्णिकर्णीका- क्वीन ऑफ़ झांसी के पोस्टर लॉंच के दौरान दशाश्वमेध घाट, वाराणसी में कंगना रानौत सब्यसाची की झीनी साड़ी में नजर आई । स्लीवलैस ब्लाउज , गोल्ड चोकर, लेयर्ड बीडेड नेकलेस, बीच की मांग, विंग्ड आईज के साथ कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थी ।
रेड कार्पेट ग्लैमर
कंगना रानौत वैसे तो रेड कार्पेट पर कम ही नजर आती है लेकिन जब आती है तो अपने लुक और स्टाइल से सब को खामोश कर देती है ।

रीबॉक अवॉर्ड्स नाईट्स 2017 के मौkए पर कंगना ने टोनी वार्ड काउचर के रफ़ल्ड स्लीव्स वाले डीप वाइन कलर्ड गाउन को पहना । चपटी हेयर स्टाइल, ब्राइट रेड लिप्स और डायमंड्स ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रही है ।

पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया पीजेंट के मौके पर कंगना रानौत बिभु मोहित्रा की डिजाइनर फ़िटेड ब्लैक स्कर्ट के साथ फ़िटेड बोडिस में कंगना रानौत बेहद हॉट और सेक्सी लग रही है । ब्लैक टॉम फ़ोर्ड पम्प्स फ़ुटवियर कंग़ना के स्टाइल को और बढ़ा रहे थे । मेकअप आर्टिस्ट लवलीन रामचंदानी ने कंगना को एक हल्के मेकअप के साथ डार्क लिप्स, डार्क आईलिड्स और ब्रोन्ज़्ड चीकबोंस को दर्शाया है । हेयर स्टाइलिस्ट दिव्या नाईक ने उनके हेयर स्टाइल को बाउंसी और भारी-भरकम लुक दिया है ।
ट्रेवल स्टाइल
अपने क्रिस्पी और स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक के लिए जानी जाने वाली कंगना रानौत ने इस साल अपने ट्रेवल स्टाइल से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । नर्डी ग्लासेस ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया ।

डियोर कैमल कोट, क्रॉप्ड डेनिम, मिरर शेड्स, ब्लैक बूटीज में कंगना ने निश्चित रूप से ने विटर ट्रेवल लुक दिया ।

साड़ी को कैसे कूलेस्ट ट्रेवल आउटफ़िट बनाया जाए, ये कंग़ना ने सिखाया, फ़ेब इंडिया की वेज साड़ी को कंगना ने बरगस के साथ पहना ।

हाई स्ट्रीट स्टाइल
समय-समय पर एजी और एक्सपेरीमेंटल होती रही कंगना रानौत ने किसी की परवाह न करते हुए अपनी स्टाइल खुद बनाई ।

कंग़ना ने रोजी असोलिन के प्रिंटेड वन शोल्डर फ़्रिली टॉप के साथ व्हाइट पेंट को पहन अपने स्टाइल को दिखाया । फेरागामो के जूते और चपटे बाल, हल्का मेक अप और चो्कर उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही थी ।

कंगना मानूश की चेक वाली फ़िट और फ़्लेयर ड्रेस मे काफ़ी आकर्षक लग रही है । टोड्स के स्लिप ऑन, कर्ल्स और कोरल लिप्स में कंगना बेहद आकर्षक लग रही है ।

सिमरन के प्रमोशन के लिए कंग़ना ने ये लुक अख्तियार किया । रोकसंदा के टील ब्लू फ़िटेड पेंट, कमर से बंध हुए बेज टॉप, न्यूड स्टिलटोज, ड्रेमेटिक आईज और न्यूड पिंक लिप्स उनके लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहे है ।
अपनी फ़ैशन च्वाइस केलिए जानी जानी वाली कंगना रानौत इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी । यह फ़िल्म 27 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















