सलमान खान के साथ दो-दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद एक बार फ़िर अली अब्बास जफ़र सलमान के साथ ला रहे हैं अपनी आगामी फ़िल्म भारत । इस फ़िल्म में एक बार फ़िर सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ़ की जोड़ी दिखाई देगी । भारत की कहानी पिता-पुत्र के एक व्यक्तिगत संबंध पर आधारित है और कहीं हद तक ये सलमान और सलीम खान के रिश्ते के साथ मेल खाती है । जैसे फिल्म में सलमान का किरदार अपने परिवार की खातिर सभी मुश्किलों से लड़ने के लिए तैयार रहता है वैसे ही असल जिंदगी में भी सलमान अपने परिवार को लेकर काफ़ी गंभीर है और उनके लिए उनका परिवार बहुत मायने रखता है ।

भारत की कहानी सलमान खान और सलीम खान के बीच प्यारे से रिश्ते को दर्शाती है

भारत में सलमान खान अहम रोल में नजर आएंगे

अली अब्बास ज़फ़र के अनुसार फ़िल्म भारत में सलमान खान से बेहतर कोई भी यह किरदार नहीं निभा सकता था । और इसका मुख्य कारण यह है कि सलमान उनके परिवार और ख़ास कर अपने पिता के बहुत करीब हैं और वह अपने परिवार से जुड़ी बात पर बिल्कुल भी समझौता नहीं करते हैं । अभिनेता के करीबी लोगो ने भी सलमान खान और उनके पिता के रिश्ते की गहराई को साझा करते हुए कहा कि सलमान अपने पिता,के शब्द को सबसे ज्यादा अहमियत देते है l इससे भी बढ़कर, एक आदर्श बेटे की तरह सलमान कभी भी अपने पिता के शब्द के खिलाफ नहीं जाते । देखा जाए तो सलमान और सलीम खान का रिश्ता बॉलीवुड में सबसे प्रेरणादायक रिश्ता है ।

सलमान से बेहतर कोई और इस किरदार को नहीं निभा सकता

भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सलमान को सही पसंद बताते हुए कहा,"इसलिए मुझे लगता है कि भारत में सलमान की भूमिका निभाने के लिए बेहतर विकल्प नहीं हो सकता क्योंकि यह फिल्म एक पिता-पुत्र के रिश्ते के बारे में है और जो भी सलमान और सलीम अंकल के रिश्ते से वाकिफ़ है, वह ये बात जानते है कि वे एक-दूसरे के कितने करीब हैं और उनके बीच कितना सम्मान है ।"

53 साल की उम्र में, सलमान को सबसे आज्ञाकारी बेटा माना जाता है और उनके आस-पास के लोग अक्सर उन्हें उस व्यक्ति के रूप में पहचानते हैं जो अपने पिता की इच्छाओं को मानता है ।

निर्देशक आगे कहते हैं,"तथ्य यह भी है कि जब आप भारत जैसी फिल्म करते हैं, तो आपको एक ऐसे सुपरस्टार की जरूरत होती है, जिसे इस देश में प्रत्येक व्यक्ति पहचानता हो । और कहीं न कहीं यह दोनों चीजें जादुई रिश्ता और स्टारडम का निर्माण करती हैं और उनका रिश्ता जो वह अपने पिता के साथ साझा करते है और वह दोनों ही चीज़ फिल्म में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अच्छी तरह से निखर कर आती है ।"

यह भी पढ़ें : सलमान खान को पसंद नहीं है डिजीटल स्पेस और इसकी वजह है उनकी 'फ़ैमिली मैन इमेज'

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, भारत के साथ अली अब्बास ज़फर अभिनेता सलमान और कैटरीना कैफ के साथ तीसरी बार सहयोग कर रहे है । फ़िल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल है । अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 5 जून 2019 को ईद के दौरान रिलीज होगी ।