शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार तक डिजीटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रहे हैं या फिर रखने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की इस प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी अलग ही राय है । जहां आज के दौर में हर कोई टीवी की दुनिया से बाहर निकलकर डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म की ओर बढ़ रहा है वहीं बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने वाले सलमान खान को डिजीटल स्पेस में कोई रूचि नहीं है । और इसकी वजह है उनकी फ़ैमिली मैन इमेज ।

सलमान खान को पसंद नहीं है डिजीटल स्पेस और इसकी वजह है उनकी 'फ़ैमिली मैन इमेज'

सलमान खान के अनुसार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई सेंसरशिप नहीं होती है

सलमान, जो न केवल बड़ों बल्कि बच्चों में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं, को फ़ैमिली के साथ बैठकर देखने वाली फ़िल्में बनाना पसंद है । और सलमान की यही बात उनके फ़ैंस को बहुत भाती है । वह ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपनी फ़िल्में सिर्फ़ फ़ैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर ही बनाते है । और यही कारण है कि वह अपनी फ़िल्मों में किसिंग सीन या अश्लील सीन नहीं करते । और इसी वजह से उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पसंद नहीं है ।

सलमान के अनुसार इस प्लेटफॉर्म पर कोई सेंसरशिप नहीं होती है । हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सलमान से जब डिजीटल प्लेटफॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,उन्हें ये पसंद नहीं है । इसके बाद सलमान ने साफ़ किया कि डिजीटल स्पेस बहुत शानदार स्पेस है लेकिन जो कुछ भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जा रहा है वह उन्हें पसंद नहीं है ।

यह भी पढ़ें : Bharat Trailer: सिनेमाई मनोरंजन से भरपूर है भारत का ट्रेलर

सलमान के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फ़िल्म भारत जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है । इसके अलावा सलमान ने दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है । और इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे ।