बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरा देश आहत है । बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में निधन हो गया । । श्रीदेवी के यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से हर कोई स्तब्ध हो गया है । अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने वह दुबई गईं हुईं थी जहां उन्हें कार्डियाक अरेस्ट हुआ और अचानक उन्होंने दम तोड़ दिया ।
यह बात किसी से नहीं छुपी कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी जितनी बड़ी सुपरस्टार थीं उतनी ही बेहतरीन मां भी थी । वह अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर बहुत केयरिंग थी । जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड करियर अभी शुरू होने ही वाला था कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया । बेहद दुख की बात है कि श्रीदेवी को अपनी बेटी की पहली फ़िल्म देखने का अवसर भी नहीं मिल पाया । उनकी अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है और पूरा बॉलीवुड सदमे में है ।
श्रीदेवी असल जिंदगी में भी थीं शानदार मॉम
अभिनेत्री की पिछली फ़िल्म मॉम में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदायगी से सभी का दिल जीत लिया था । फ़िल्मी पर्दे पर मॉम बनकर लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री असल जिंदगी में भी एक लविंग-केयरिंग मॉम थी । जिसकी झलक हम आपको यहां दिखा रहे हैं:-


























