
फ़िल्मों से दूरी बना चुकी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अब अपने शरीर को कैसे फ़िट रखना चाहिए, के लिए फ़िटनेस और योगा की टिप्स देना ज्यादा अच्छा लगता है । शिल्पा हाल ही में अमेरिका में गूगल ऑफ़िस के हेडक्वार्टर पहुंची जहां शिल्पा को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जिसे देखकर शिल्पा काफ़ी भाव विभोर हो गईं ?
अभिनेत्री से उद्यमी बनी शिल्पा शेट्टी न केवल सभी के साथ फ़िटनेस टिप्स शेयर किया बल्कि अपने ऑफ़िस में योगा भी किया । वहीं दूसरी तरफ़, जब शिल्पा शेट्टी गूगल हेडक्वार्टर कैफ़ेटेरिया में पहुंची तो वहां शिल्पा के सम्मान में कुछ स्पेशल प्लान किया गया । जैसा की हम सभी को पता है कि शिल्पा ने कई सारे चार्टबस्टर गाने दिए हैं और उन्हीं गानों को ध्यान में रखकर कैफ़ेटेरिया का अनूठा मेनू तैयार किया गया और शिल्पा के आने का जश्न मनाया ।
आपके लिए यहां पेश है गूगल कैफ़ेटेरिया के खासतौर पर शिल्पा शेट्टी के लिए तैयार किए गए मेनू की एक झलक जिसमें शिल्पा के लोकप्रिय गानों के साथ व्यंजनों का उल्लेख किया गया है । जैसे, 'बरस जा ए बादल’ (फ़रेब), ‘दिलवलो के दिल का करार लूटने’ (शूल), ‘चुरा के दिल मेरा’ (मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी), ‘इन दिनों’ (लाइफ़ इन मेट्रो) और कई सारे ।
गूगल के इस कृत्य से काफ़ी अभिभूत हुई शिल्पा शेट्टी ने ट्विट किया, “Google’s cafeteria did a special menu on my song… how cute is that… such a warm welcome.” गूगल के कैफ़ेटेरिया के पूरे मेनू को, शिल्पा के भारतीय खाने को बेहद पसंद करने की बात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था । सभी व्यंजनों में नारियल और घी को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया गया जैसा कि शिल्पा हमेशा नारियल और घी के फ़ायदे के बारें में बात करती हैं ।
















