सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की दबंग और इसके सीक्वल दबंग 2 में जोड़ी बहुत ही सराही गई । उनके बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक बना दिया था । उम्मीद की गई थी ये जोड़ी इस फ़िल्म के तीसरे भाग में भी नजर आएंगी, हालांकि इस बारें में अभी तक कोई खबर नहीं है और यह फ़िल्म कब शुरू होगी और कब रिलीज होगी इस बारें में कोई खबर नहीं है ।

लेकिन इस जोड़ी के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है कि ये जोड़ी जल्द ही दबंग 3 से पहले एक फ़िल्म में नजर आने वाली है । जी हां, सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फ़िल्म क्रेजी हैं हम, जिसे आईफ़ा और इसके ऑर्गेनाइजर, विजक्राफ़्ट एंटरटेंमेंट द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी, में सलमान खान फ़ुल फ़्लेज्ड रोल में न आकर एक कैमियो में नजर आएंगे । वासु भगनानी भी इस फ़िल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे ।

आईफ़ा अवॉर्ड्स 2017 के ग्रीन कार्पेट पर खुद सलमान खान ने इस खबर की पुष्टि की थी । और बताया कि उन्होंने इस फ़िल्म की पहले ही शूटिंग कर ली है । सलमान खान ने केवल इस शो के दौरान न केवल ग्रीन कार्पेटपर शूट दिया बल्कि स्टेज़ भी अपने डांस से धमाल मचाया । इसके अलावा सोनाक्षी ने भी आईफ़ा की स्टेज पर धूम मचाया ।

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा, इस फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका में नजर आएंगे । दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म में करण जौहर का भी एक कैमियो होगा, इसके अलावा बोमन ईरानी भी फ़िल्म में नजर आएंगे । इस फ़िल्म को एक नवोदित निर्देशक चकरी द्दारा निर्देशित की जाएगी ।

क्रेजी हैं हम के साथ सलमान खान टाइगर जिंदा है के लिए शूटिंग में व्यस्त है जो क्रिसमस 2017 के दौरान रिलीज होगी । यह फ़िल्म 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल है । इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ़ नजर आएंगी । टाइगर जिंदा है के अलावा सलमान खान रेमो डिसूजा की आगामी फ़िल्म जैकलिन फ़र्नाडीज के साथ नजर आएंगे ।