रिलीज से लेकर उसके दूसरे दिन तक, अनुराग बसु की फ़िल्म जग्गा जासूस के कलेक्शन में 20 से 25 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई । हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं हुआ है कि बॉक्सऑफ़िस पर इसका फ़ाइनल कलेक्शन कितना होगा । खबर है कि पूरे भारत के दर्शक फ़िल्म बीच में ही छोड़कर सिनेमा से बाहर आ रहे हैं, एक महीने पहले सलमान खान की ट्यूबलाइट के दौरान उन्होंने ऐसा ही किया था।

हालांकि, फ़िल्म की मार्केटिंग और पीआर मशीनरी फिल्म की "ग्रोथ" की बात कर रहे हैं, जबकि डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबीटर्स इसे बॉक्सऑफ़िस की एक और फ़्लॉप फ़िल्म होने की संभावना जता कर दुखी हो रहे हैं । लेकिन वहीं जग्गा जासूस की टीम बेकार कलेक्शन पर वास्तव में दुखी नहीं है । प्रोडक्शन टीम के एक प्रमुख व्यक्ति कहना है, "हम जानते थे कि क्या आ रहा था," "हम जानते थे कि यह संदेहपूर्ण थी । लेकिन हमें आशा थी कि यह वीकेंड में ऊपर उठेगी और यह हुआ भी।"

हालांकि जग्गा जासूस के सीक्वल को बनाने के विचार को अब छोड़ दिया गया है । सूत्रों के मुताबिक, यह फ़ैसला दरअसल, फ़िल्म रिलीज होने से पहले लिया गया था । "अनुराग बसु ने इस फिल्म को एक सतत श्रृंखला के रूप में लिखा था- जगा जासूस के रोमांच- जैसे की सत्यजीत रे ने फेलुडा के रोमांच को फिल्माया था । लेकिन जग्गा जासूस बनाना आसान नहीं था । यह एक बेकार अनुभव रहा है और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर्याप्त रूप से इसके सीक्वल के लिए प्रोत्साहित नहीं करती है इसलिए अब इसका सीक्वल नहीं आएगा,” ऐसा सूत्र ने बताया ।