
टाइगर श्रॉफ जल्द ही सिलवेस्टर स्टैलोन की पहली रेम्बो फिल्म फर्स्ट ब्लड, जो 1982 में रिलीज हुई थी, के देसी रीमेक में सिलवेस्टर स्टैलोन की भूमिका निभाने को तैयार हैं । इसलिए दो सवाल लगातार प्रशंसकों द्दारा पूछे जा रहे हैं, एक तो 35 साल बाद फर्स्ट ब्लडक रीमेक क्यों ? और दूसरा सवाल ये कि, क्या स्टेलोन टाइगर की इस फ़िल्म में दिखाई देंगे, जो कि स्टैलोन की फ़िल्म की हिंदी रीमेक है ?
खबर है कि, स्टेलोन, जो 2009 में आई साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस, सब्बीर खान द्दारा निर्देशित, अक्षय कुमार-करीना कपूर अभिनीत फ़िल्म कमबख्त इश्क में नजर आए थे, अब जल्द ही टाइगर की रैम्बो फ़िल्म में एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे । स्टेलोन ने सिद्धार्थ आनंद द्दारा उनकी फ़िल्म के 35 साल बाद बनाए जाने वाले रीमेक पर ट्वीट कर इस खबर पर मुहर लगा दी । तथ्य ये है कि साजिद और सब्बीर, जो अभी तक स्टैलोन के टच में हैं, ने टाइगर की पहली फ़िल्म बनाई और वो उसे लेकर बहुर प्रोटेक्टिव हैं और वो ही टाइगर की फ़िल्म में स्टैलोन को लाने में मदद करेंगे ।
देसी रैम्बो में स्टैलोन का विचार दरअसल टाइगर श्रॉफ़ का ही था । "क्यों नहीं? यह बहुत अच्छा होगा । मैं अब मिस्टर स्टैलोन के किरदार को निभाने जा रहा हूं जिसको लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं । यह बहुत ही दिलेरी का काम है । हम सभी जानते हैं कि सीरिज के लिए पहली रेम्बो फिल्म का क्या मतलब है ।"
टाइगर जल्द ही अपनी फ़िजिक पर काम करेंगे । "इसमें अलग प्रकार का बॉडी टाइप होगा - ज्यादा मस्क्यूलर मांसल और एथलेटिक ।"
यह रोल पहले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ह्रितिक रोशन को ऑफ़र किया था । इसने टाइगर को और भी ज्यादा सम्मानजनक बना दिया । "सबसे पहले तो मिस्टर स्टैलोन की भूमिका को निभाना और फिर उस रोल को निभाना जिसे पहले मेरे आइडल निभाने वाले थे... इससे ज्यादा मेरे लिए और क्या हो सकता है ?"
टाइगर श्रॉफ जल्द ही ह्रितिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्सुक हैं । "यह एक सपने के पूरे होने जैसा होगा" ।
















