
करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफ़ी विद करण के पिछले सीजन में सलमान खान के आने से शो की टीआरपी में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला था । इस साल भी करण के इस शो के 100वें एपिसोड में सलमान खान अपने दोनों भाइयों के साथ शिरकत कर रहे हैं । ये एपिसोड इसलिए खास है क्योंकि इसमें कई सारे ऐसे खुलासे होंगे जिनके बारें में अभी तक कोई नहीं जानता और इसी के साथ सलमान का एक और रूप भी देखने को मिलेगा ।
खान ब्रदर्स और उनके भाईचारे से सभी अवगत है और यही भाईचारा करण जौहर के टॉक शो कॉफ़ी विद करण में भी देखने मिला, जब ये खान ब्रदर्स, यानी सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान इस शो में पहुंचे । हमने इससे पहले आपको खान ब्रदर्स वाले इस एपिसोड की झलक दिखलाई थी और अब हम आपके लिए लेकर आए हैं इस एपिसोड का एक नया प्रोमो जिसमें कुछ दिलचस्प खुलासे किए गए ।
इस शो के दौरान सलमान खान ने अपनी रिलेशनशिप के बारें में खुलकर बोला । खान ब्रदर्स ने ये भी खुलासा किया किये तीनों एक-दूसरे का अंडरवियर भी शेयर कर चुके हैं । इतना ही नहीं, सलमान खान ने 'शीला की जवानी' गाने पर परफ़ोर्म भी किया ।
















