Alia-Bhatt-1

आलिया भट्ट जितनी अच्छी अदाकारा हैं उतनी ही अच्छी वह एक गायिका भी हैं, आलिया ने अपनी कई फ़िल्मों में कुछ-एक गानों में अपनी आवाज़ दी है । बहुत जल्द आलिया स्क्रीन पर एक गायिका का किरदार अदा करती हुईं नजर आएंगी । आपको बता दें कि भट्ट कैंप अपनी म्यूजिकल फ़्रेंचाइजी 'आशिकी' की तीसरी किश्त लाने की तैयारी कर रहा है । और इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है कि इसमें भट्ट गर्ल ही मुख्य अभिनेत्री का किरदार अदा करने वाली है और उसका नाम है, आलिया भट्ट ।

आलिया भट्ट आशिकी 3 में एक प्लेबैक सिंगर का किरदार अदा करेंगी और इस बात का खुलासा खुद फ़िल्ममेकर मोहित सूरी ने किया है । उन्होंने आगे कहा कि इस फ़िल्म में सिद्धार्थ के किरदार में थोड़ा बदलाव किया जाएगा । आलिया ने सिद्दार्थ के साथ दो फ़िल्में कर चुकी हैं । इस फ़िल्म की खास बात ये है कि इस फ़िल्म की कहानी आलिया की बहन शाहीन लिख रही हैं ।

करीब एक साल पहले, ये कयास लगाए जा रहे थे कि आशिकी 3 में ह्रितिक रोशन और सोनम कपूर को लिया जाएगा । लेकिन जल्द ही ये खबर आ गई कि इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट को कास्ट कर लिया गया है ।

गौरतलब है कि पहली आशिकी (1990) में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे और आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्दा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी । अपने म्यूजिक को लेकर यह फ़िल्म हमेशा टॉप चार्ट में रहती है । और इस बार भी अपने चार्टबस्टर स्टेटस को बनाए रखने का इरादा रखती है आशिकी 3 ।