
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले आपको ये खबर दी थी कि दिग्गज अभिनेता राजपूर के नाती आदर जैन को यशराज फ़िल्म लॉंच करेगा । आदर जैन की डेब्यू फ़िल्म यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनाई जाएगी जिसे हबीब फ़ेजल द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।
इस खबर में लेटेस्ट अपडेट ये है कि आदर जैन के साथ यशराज की अगली फ़िल्म में एक नई अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा और जिसका चयन हो गया है । और इस नवोदित अभिनेत्री का नाम है अन्या सिंह । खबर है कि, खूबसूरत अन्या सिंह दिल्ली की निवासी है और ऑडिशन और लुक टेस्ट के परीक्षणों की एक श्रृंखला के बाद चयनित की गई । जिस किसी ने भी अन्या सिंह के अभिनय कौशल और स्क्रीन प्रेजेंस को देखा,तारीफ़ किए बगैर रह नहीं सका ।
















