
हमने आपको खबर दी थी कि, संजय दत्त फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फ़िल्म मार्को भाऊ में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । इसी के साथ ये खबर आई थी कि फ़िल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और नवंबर महीने की शुरूआत में गोवा और चेन्नई में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है । लेकिन अब खबर आ रही है कि ये फ़िल्म थोड़े समय के लिए पीछे खिसक गई है और यह अगले साल के पहले शुरू नहीं हो पाएगी ।
संजय दत्त को शैलजा धार की आगामी निर्देशित फ़िल्म मार्को भाऊ, जहां वह स्टंटमैन का किरदार अदा कर रहे थे, की पहली स्क्रिप्ट पसंद आई थी । लेकिन, निर्माता विधु फ़िल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे । सूत्रों के मुताबिक, फ़िल्म की स्क्रिप्ट का फ़ाइनल ड्राफ़्ट लगभग तैयार हो गया था और फ़िल्म की प्रोडक्शन टीम फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा की उड़ान भरने ही वाली थी । लेकिन, विधु ने ग्यारहवें घंटे में स्क्रिप्ट को रद्दी में डाल दिया । और साथ ही विधु ने शैलजा से दूसरी स्क्रिप्ट लिखने के लिए कहा ।
संजय दत्त इस रोल के लिए वाकई में बहुत कठिन परिश्रम कर रहे हैं । वह अपने स्टंटमैन के साथ भी एक अच्छा तालमेल बनाए हुए हैं । अपने रोल की बारिकियों को सीखने के लिए उनका अपने स्टंटमैन के साथ कुछ समय गुजारने का विचार था । लेकिन अब फ़िल्म अगले साल तक के लिए खिसक गई है ।
















